हालात

लोकसभा में ओबीसी विधेयक में संशोधन का समर्थन करेगा विपक्ष, कांग्रेस समेत 15 दलों ने भरी हामी

यह विधेयक 102वें संवैधानिक संशोधन विधेयक में कुछ प्रावधानों को स्पष्ट करने का प्रयास करता है, ताकि पिछड़े वर्गों की पहचान करने के लिए राज्यों की शक्ति को बहाल किया जा सके।

फोटो: INC
फोटो: INC 

विपक्षी दलों ने सोमवार को ओबीसी विधेयक में संवैधानिक संशोधन का समर्थन करने का फैसला किया, जिसे लोकसभा में पेश किया जाना है। पंद्रह विपक्षी दलों ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में बैठक की, जहां यह निर्णय लिया गया।

बैठक के बाद खड़गे ने कहा, "विपक्षी दलों ने फैसला किया है कि वह आज संसद में पेश किए जा रहे संविधान (एक सौ सत्ताईसवें संशोधन) विधेयक 2021 का समर्थन करेंगे।" केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार सोमवार को लोकसभा में संविधान (एक सौ सत्ताईसवां संशोधन) विधेयक, 2021 पेश करेंगे।

यह विधेयक 102वें संवैधानिक संशोधन विधेयक में कुछ प्रावधानों को स्पष्ट करने का प्रयास करता है, ताकि पिछड़े वर्गों की पहचान करने के लिए राज्यों की शक्ति को बहाल किया जा सके। इसकी मांग कई क्षेत्रीय दलों और यहां तक कि सत्ताधारी पार्टी के ओबीसी नेताओं ने भी की थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?