हालात

ओडिशा में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, स्कूल बंद, 10 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया

ओडिशा में डीप डिप्रेशन के असर से भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं। 10 हजार लोग राहत केंद्रों में पहुंचाया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

  • ओडिशा में डीप डिप्रेशन के असर से भारी से बहुत भारी बारिश हुई और 24 स्थानों पर 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

  • दक्षिणी और पश्चिमी ओडिशा के निचले इलाकों से करीब 10 हजार लोगों को 200 राहत केंद्रों में पहुंचाया गया है।

  • बालासोर और जाजपुर की कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

  • भूस्खलन, जलभराव और घरों को नुकसान के बीच प्रशासन ने स्कूल बंद कर दिए हैं और छह दक्षिणी जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

ओडिशा में आज डीप डिप्रेशन के कारण हुई भारी बारिश ने बाढ़ की आशंका बढ़ा दी है। राज्य में कम से कम 24 स्थानों पर 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। नदियों का जलस्तर बढ़ने, भूस्खलन, जलभराव और घरों को नुकसान पहुंचने के बाद प्रशासन ने स्कूल बंद कर दिए हैं।

एक दिन पहले आंध्र प्रदेश के तट से टकराने वाला डीप डिप्रेशन ओडिशा में प्रवेश कर गया। इसके चलते शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई।

10 हजार लोग राहत केंद्रों में पहुंचे

पूर्वी तटीय राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में निचले और भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों में रहने वाले करीब 10,000 लोगों को 200 राहत केंद्रों में पहुंचाया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी ओडिशा के छह जिले इस आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा पश्चिमी और तटीय इलाकों में भी जनजीवन प्रभावित हुआ है, जिसमें भुवनेश्वर भी शामिल है।

395 मिमी बारिश, कई इलाकों में जलभराव

बारिश की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नबरंगपुर जिले के तेंतुलीखुंटी में सबसे ज्यादा 395 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद नंदाहांडी में 344 मिमी और कोरापुट जिले के बोरीगुमा में 307.8 मिमी बारिश हुई।

भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हुआ है। भूस्खलन के साथ कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे प्रशासन को प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा।

खतरे के निशान से ऊपर पहुंचीं कई नदियां

अधिकारी के मुताबिक, बालासोर जिले की जलाका और बुधबलंगा नदियों तथा जाजपुर जिले की बैतरणी और कानी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। इससे एक बार फिर बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

राज्य में मानसून शुरू होने के बाद अब तक दो बार बाढ़ आ चुकी है। ऐसे में मौजूदा भारी बारिश ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली में ECI दफ्तर के बाहर पुलिस तैनात

  • ,
  • 'सम्राट ने जमुई पीड़िता की पहचान उजागर कर किया पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन', तेजस्वी बोले- इस जुर्म के लिए CM को मिले कड़ी सजा

  • ,
  • बिहार के मंदार हिल में लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने 6-7 अज्ञात युवकों पर दर्ज किया केस

  • ,
  • अमेरिका में ग्रीन कार्ड सिस्टम को बदलने के लिए लाया गया नया ब‍िल, भारतीय प्रोफेशनल्स पर होगा बड़ा असर

  • ,
  • मौसम अपडेट: विदाई से पहले मॉनसून ने बदला रुख, UP-बिहार से ओडिशा तक बारिश, दिल्ली में भी बदलेगा मौसम