हालात

बिहार के नालंदा में कोर्ट की पुरानी दीवार ढही, हादसे में एक महिला की मौत, कई घायल

हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। कुछ लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नालंदा के डीडीसी कहा कि यह देखा जा रहा है कि किस वजह से दीवार गिरी है, इसकी की जांच की जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के नालंदा में कोर्ट की पुरानी दीवार ढहने की घटना सामने आई है। नालंदा के डीडीसी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में एक महिला की मौत की जानकारी मिली है। कुछ लोग घायल हुए हैं, उनको अस्पताल पहुंचाया गया है। मरने वाली महिला की पहचान रजमतिया देवी के रूप में हुई है। वह हरगावां विशुनपुर की रहने वाली थी।

नालंदा के डीडीसी ने कहा कि यह देखा जा रहा है कि किस वजह से दीवार गिरी है। डीसी ने कहा कि मामले की जांच के बाद ही हादसे की वजह सामने आएगी।

Published: 13 May 2022, 10:17 AM IST

सिविल कोर्ट परिसर की बाहरी दीवार है जो गिरी है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफी का माहौल देखा गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कोर्ट परिसर की दीवार से सटे दुकान लगाने वाले और वहां आए ग्राहक हादसे में घायल हुए हैं। बतया जा रहा है कि हादसे के समय वहां अच्‍छी-खासी भीड़ थी।

Published: 13 May 2022, 10:17 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 13 May 2022, 10:17 AM IST