हालात

योगी के मंत्री ने बीजेपी नेताओं को ही लताड़ा, गाली देते हुए कहा- उन्हें जूते मारो, वीडियो वायरल

यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर बीजेपी को लेकर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में आ गए हैं। यूपी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजभर ने बीजेपी नेताओं को गाली देते और जूतों से मारने की बात कही। उनका यह वीडियो वायरल हो गया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

2019 लोकसभा चुनाव के तहत 19 मई को आखिरी चरण का मतदान होना है। शुक्रवार शाम से चुनाव प्रचार थम गया है। लेकिन इसके बाद योगी के मंत्री और भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह बीजेपी नेताओं को गाली देते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही बीजेपी नेताओं को जूता निकालकर मारने की बात कही। ये वीडियो घोसी लोकसभा क्षेत्र के रतनपुरा में जनसभा का है।

दरअसल, मऊ जनपद के रतनपुर बाजार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजभर ने बीजेपी के नेताओं को गाली देने और 10 जूते मारने का ऐलान मंच से किया। राजभर का कहना है कि घोसी लोकसभा सीट पर उनका उम्मीदवार महेंद्र चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि बीजेपी नेता यह कह रहे हैं कि यहां भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी से कोई नेता चुनाव नहीं लड़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा, “जो व्यक्ति अगर इस तरह बोलते हुए मिल जाए, अगर बीजेपी का नेता हो तो जूता निकाल कर उसको दस जूता मारो, (और कहो) कि तुम नहीं लड़ रहे हो।” साथ ही उन्होंने आगे बीजेपी नेताओं को गाली देते हुए कहा कि इनको शर्म नहीं आती है।

ओम प्रकाश राजभर का मानना है कि बीजेपी के नेता, लोगों को यह कहकर ध्यान भटका रहे हैं कि उनका गठबंधन है और सुहेलदेव पार्टी का प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ रहा है।

बता दें कि हाल ही में राजभर ने प्रदेश सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। उनकी पार्टी ने भी प्रदेश में बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ लिया है।

गौरतलब है कि 19 मई को सातवें चरण में मिर्जापुर,रॉबर्ट्सगंज,वाराणसी,गाजीपुर, गोरखपुर,कुशीनगर ,देवरिया और महराजगंज में चुनाव है। इन एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर राजभर समाज का जबरदस्त प्रभाव है। यहां राजभर समाज का वोट उम्मीदवारों के जीत हार में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में बीजेपी के लिए इन तीनों ही सीटों पर जीत पाना लगभग असंभव सा हो गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • खेल: 'शायद अब रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में न चुना जाए' और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा

  • ,
  • जनमहाभियोग में खड़गे का प्रस्तावः मोदी-शाह के इशारे पर चुनाव आयोग चला रहे हैं ज्ञानेश कुमार, तत्काल हटाया जाए

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार पर जन महाभियोग: सपा ने कहा-संविधान बचाने को CEC को हटाना होगा, तृणमूल बोली- बंगाल में चोरी हुआ चुनाव

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल