हालात

होली पर देश में दो हादसों से पसरा मातम, एक जगह खाई में गिरी बस, दूसरी जगह घर पर गिरा चट्टान, 9 की मौत, 34 घायल

हिमाचल प्रदेश में चंबा शहर के पास राज्य परिवहन की एक बस खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 अन्य घायल हो गए। यह बस चंडीगढ़ से चंबा की ओर जा रही थी, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर से 25 किलोमीटर पहले ही बस सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश भर में रंगो का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में दो अलग-अलग हादसों से कोराम मच गया है। इन दो हादसों में 9 लोगों की मौत हो गई है और 34 लोग घायल हो गए हैं।

Published: undefined

हिमाचल प्रदेश में चंबा शहर के पास राज्य परिवहन की एक बस खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। यह बस चंडीगढ़ से चंबा की ओर जा रही थी, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर से 25 किलोमीटर पहले ही बस सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। राज्य की राजधानी से दुर्घटना स्थल की दूरी 475 किलोमीटर दूर है।

Published: undefined

चंबा के उपायुक्त विवेक भाटिया ने कहा कि ज्यादातर घायलों को चंबा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि दुर्घटना में बुरी तरह से प्रभावित हुई बस से पीड़ित यात्रियों को बाहर निकालने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Published: undefined

बचाव दल और पुलिसकर्मियों को पहाड़ पर चढ़ने और शवों को निकालकर लाने में घंटों लग गए। स्थानीय प्रशासन के दुर्घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही लोगों ने राहत और बचाव अभियान अपने स्तर पर शुरू कर दिया था। अधिकतर पीड़ित राज्य के सबसे दूरस्थ स्थानों में से एक चंबा जिले के रहने वाले हैं।

Published: undefined

वहीं, जम्मू-कश्मीर उधमपुर में भी एक दर्दनाक हादसा हुआ है। उधमपुर के घोरदी इलाके में एक घर पर चट्टान गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस हासे में परिवार के एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...