हालात

देश में LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर खड़गे बोले- अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फरमान?

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि जब एलपीजी सिलेंडर का दाम 400 रुपए से कम था तब स्मृति ईरानी सिलेंडर लेकर सड़क पर बैठ गई थीं। आज सिलेंडर का दाम 1,100 रुपए से ज्यादा हो गया, क्या आज भी सड़क पर उतरेंगी?

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

होली से पहले देश में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। रसोई गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दाम ₹50 बढ़ाए, कमर्शियल गैस सिलिंडर ₹350 महंगा। जनता पूछ रही है- अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फ़रमान? मोदी सरकार में लागू कमरतोड़ महंगाई के तले पिसता हर इंसान!"

Published: undefined

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा "BJP सरकार ने होली के ठीक पहले सिलेंडर के दाम फिर बढ़ा दिए। 2014 से सरकार ने सिलेंडर के दाम 275% तक बढ़ाए हैं कांग्रेस सरकार में सिलेंडर 400 रु का था, राजस्थान की कांग्रेस सरकार 500 रु में सिलेंडर दे रही है प्रधानमंत्री जी बताइए, तब आपकी सरकार इस तरह जनता को क्यों लूट रही है?

Published: undefined

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर कहा, "जब एलपीजी सिलेंडर का दाम 400 रुपए से कम था तब स्मृति ईरानी सिलेंडर लेकर सड़क पर बैठ गई थीं। आज सिलेंडर का दाम 1,100 रुपए से ज्यादा हो गया, क्या आज भी सड़क पर उतरेंगी?"

Published: undefined

LPG के दाम में कितना इजाफा हुआ?

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1,103 रुपये हो गई है। इससे पहले घरेलू एपीजी सिलेंडर 1053 रुपये में मिल रहा था।

देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में आज से 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़कर 2119.50 रुपए हो गई है। इससे पहले दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1769 रुपये प्रति सिलेंडर बिक रहा थ।

Published: undefined

पिछले 5 सालों में कितने बढ़े LPG सिलेंडर के दाम?

देश में बीते कुछ सालों में रसोई गैस की कीमतों में तेजी से इजाफा हुआ है। पेट्रोलियम मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 1 अप्रैल, 2017 से 6 जुलाई, 2022 के बीच एलपीजी की कीमतों में 58 बार बदलाव किए गए। इससे एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 45 फिसदी की बढ़त हुई। अप्रैल 2017 में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 723 रुपये थी और जुलाई 2022 तक 45 फिसदी बढ़कर 1,053 रुपये हो गई। अब घरेलू रसोई गैस की कीमत 1,053 से बढ़कर 1103 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined