हालात

तेलंगाना स्थापना दिवस पर सोनिया गांधी बोलीं- लोगों को दी 'गारंटी' को कांग्रेस सरकार पूरा करने में नहीं छोड़ेगी कोई कसर

सोनिया गांधी ने तेलंगाना को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने याद दिलाया कि उन्होंने 2004 में राज्य के करीमनगर में वादा किया था कि सबसे पुरानी पार्टी लोगों की अलग राज्य की मांग को पूरा करेगी।

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

तेलंगाना स्थापना दिवस पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली तेलंगाना की कांग्रेस सरकार लोगों को दी गई ‘गारंटी’ पूरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सोनिया गांधी का एक वीडियो संदेश परेड मैदान में राज्य सरकार द्वारा आयोजित 10वें तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस समारोह में चलाया गया।

सोनिया गांधी ने तेलंगाना को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देकर अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने याद दिलाया कि उन्होंने 2004 में राज्य के करीमनगर में वादा किया था कि सबसे पुरानी पार्टी लोगों की अलग राज्य की मांग को पूरा करेगी।

सोनिया गांधी ने कहा कि उनकी इस घोषणा के बाद पार्टी के भीतर असंतोष फैल गया और कई लोगों ने पार्टी छोड़ दी, लेकिन लोगों के संकल्प ने उन्हें अलग राज्य की मांग को पूरा करने की दिशा में ताकत प्रदान की।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में तेलंगाना के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार और सम्मान दिया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह समृद्ध और विकसित तेलंगाना के लोगों के सपनों को साकार करना अपना कर्तव्य समझती हैं और आश्वासन दिया कि रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार अपनी सभी ‘गारंटी’ को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

तेलंगाना में कांग्रेस की चुनावी ‘गारंटी’ में सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा, गरीबों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली की आपूर्ति और 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देना शामिल है। इस मौके पर उन्होंने राज्य की प्रगति के लिए लोगों को शुभकामनाएं भी दीं।

राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध तेलंगाना कवि एंडी श्री द्वारा रचित राज्य गीत ‘जय जय हे तेलंगाना’ को जारी किया। इस गीत का संगीत ऑस्कर विजेता संगीत निर्देशक एम एम कीरावनी ने तैयार किया है। मुख्यमंत्री ने समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और खुली जीप पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!