हालात

किसान प्रदर्शनकारियों की मौत पर राहुल गांधी बोले- देश की अन्नदाता को कुचला गया, ये क्रूरता-नफरत देश को खोखला कर रही

तीन महिला किसान प्रदर्शन की ट्रक से कुचलकर मौत पर राहुल गांधी ने कहा कहा कि भारत माता- देश की अन्नदाता को कुचला गया है। ये क्रूरता और नफरत हमारे देश को खोखला कर रही है। मेरी शोक संवेदनाएं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

टिकरी बॉर्डर के पास ट्रक से कुचलकर तीन महिला किसान प्रदर्शनकारियों की मौत पर राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “भारत माता- देश की अन्नदाता- को कुचला गया है। ये क्रूरता और नफरत हमारे देश को खोखला कर रही है। मेरी शोक संवेदनाएं।”

टिकरी बॉर्डर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने महिला किसान प्रदर्शनकारियों को कुचल दिया। इससे तीन बुजुर्ग महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। यह महिला किसान केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन का हिस्सा थीं। गुरुवार सुबह महिलाएं सड़क के बीच डिवाइडर पर बैठकर घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार रही थीं, तभी तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 28 Oct 2021, 10:38 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: CEC के निलंबन की मांग पर SC का केंद्र और EC को नोटिस, कहा- EC के फैसले सर्वसम्मति या बहुमत से होने चाहिए

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे से लेकर SIR रद्द तक, खड़गे ने मोदी सरकार के सामने रखी 3 मांग, कहा- समझौता नहीं किया जाएगा

  • ,
  • 'भगवंत मान की ईमानदारी का नकाब हाईकोर्ट ने उतारा', भ्रष्टाचार मामले की जांच CBI को सौंपने का कांग्रेस ने स्वागत किया

  • ,
  • राजस्थान: जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर JDA की कार्रवाई, 260 घर-दुकानों पर चलेगा अभियान, HC के आदेश के बाद एक्शन

  • ,
  • 'जस्टिस उज्जल भुइयां की टिप्पणियों से ज्ञानेश कुमार बेनकाब', जयराम बोले- उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं