
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हिमाचल विधानसभा के प्रवेश द्वार पर खालिस्तानी झंडे लगाने वाला एक कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लिया गया है। राज्य पुलिस ने बुधवार को पंजाब के मोरिंडा निवासी हरवीर सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस अब हरवीर सिंह से पूछताछ कर रही है।
Published: undefined
तीन दिन पहले 8 मई को हिमाचल विधानसभा की बाहरी सीमा पर खालिस्तान के बैनर और पेंटिंग ग्रैफिटी चिपकाने के बाद पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। साथ ही सभी अंतरराज्यीय सीमाओं को सील कर दिया है।
Published: undefined
हिमाचल पुलिस ने इस मामले में प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के जनरल काउंसल गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की धारा 13 को जोड़ा गया है।
Published: undefined
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घटना को कायराना हरकत बताया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैं उन लोगों से कहना चाहूंगा कि अगर हिम्मत है तो दिन के उजाले में बाहर आएं, रात के अंधेरे में नहीं।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined