हालात

Jammu Kashmir Encounter: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

कश्मीर में एक दिन में यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के चकतारस कंडी इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के अलूरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, "एक आतंकवादी मारा गया। ऑपरेशन जारी है।" कश्मीर में एक दिन में यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के चकतारस कंडी इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए थे।

सोमवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी हंजाला मारा गया। कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में कई आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए गए हैं, जिनमें कई आतंकवादी और उनके कमांडरों का सफाया किया गया है। अधिकांश ऑपरेशन पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर किए गए हैं।

वहीं उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भारतीय सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के चकतारस कंदी इलाके में मंगलवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर क्षेत्र के महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, एक पाकिस्तानी आतंकवादी तुफैल समेत प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। तलाश अभी भी जारी है।

जम्मू-कश्मीर में बीते 12 घंटे में सुरक्षा बलों के साथ आतंकियों की यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकवादी हंजाला को मार गिराया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • आरजी कर रेप-मर्डर केस: CBI ने महिला कर्मचारी का मोबाइल किया जब्त, पीड़िता के परिवार को दी थी घटना की जानकारी

  • ,
  • वेणुगोपाल ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर अमित शाह से सदन में जवाब देने की मांग