हालात

प्याज के आंसू रोने के लिए रहें तैयार! और बढ़ सकते हैं दाम, नासिक मंडी से आई परेशान करने वाली खबर!

देश में पिछले साल से ज्यादा प्याज की बुवाई हुई है। पिछले साल 6900 हेक्टेयर में प्याज की बुवाई हुई थी। जबकि इस बार 7600 हेक्टेयर में प्याज की बुवाई हुई है। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से फसलें बर्बाद हो गई थीं, जिसकी वजह से प्याज के दाम बढ़ रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

प्याज के आंसू रोने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि देश में प्याज के दाम और बढ़ सकते हैं। महाराष्ट्र के नासिक के लासलगांव मंडी में प्याज की कीमतें 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई हैं। मतलब यह कि लासलगांव मंडी में एक किलो प्याज की कीमत 45 रुपये हो गई है। एक व्यापारी ने कहा कि बारिश की वजह से प्याज की कीमतें बढ़ रही हैं, और आने वाले दिनों में कीमते और बढ़ने की संभावना है। आज की दर 3500 रुपये से लेकर 4500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच है।

अगर देश की सबसे बड़ी प्याज मंडियों में से एक मंडी में अगर प्याज की प्याज की कीमत इतनी है तो जाहिर है कि प्याज के दाम आने वाले दिनों और बढ़ सकते हैं। यानी आने वाले दिनों में आपको प्याज खाने के लिए अपनी जेब और ढीली करनी पड़ सकती है। इस समय देश में फुटकर में प्याज की कीमत 60 रुपये किलो तक पहुंच गई है।

यूपी के गोरखपुर के महेवा मंडी में शुक्रवार को नासिक के सुपर प्याज की कीमत 45 से 48 रुपये के बीच रही। मध्य प्रदेश के शाजापुर के प्याज की कीमत 42 से 44 रुपये, राजस्थान के भावनगर के प्याज की कीमत 40 से 42 रुपये और बंगाल और गुजरात के प्याज की कीमत 36 से 38 रुपये रही।

इस साल पिछले साल से ज्यादा प्याज की बुवाई हुई है। पिछले साल 6900 हेक्टेयर में प्याज की बुवाई हुई थी। जबकि इस बार 7600 हेक्टेयर में प्याज की बुवाई हुई है। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से फसलें बर्बाद हो गई थीं, जिसका असर अब देखा जा रहा है। मार्च से प्याज की आवक शुरू हो जाएगी। तब जाकर शायद जनता को कुछ राहत मिले। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक प्याज की बढ़ती कीमतों से जनता को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 20 Feb 2021, 1:30 PM IST

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा