हालात

देश में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, 24 घंटे में 5 और मरीजों की मौत, 4 हजार से पार हुए सक्रिय मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस समय दिल्ली में 393, गुजरात 397, कर्नाटक 311, केरल 1416, महाराष्ट्र 494, यूपी 138, तमिलनाडु 215 और वेस्ट बंगाल में 372 कोरोना के मामले सक्रिय है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के मामले 4 हजार के पार पहुंच चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से पांच लोगों की मौत हो गई है। कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 4,026 हो गई है। जिन पांच मरीजों की मौत हुई है वे केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के हैं। ये सभी मरीज पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे।

Published: undefined

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस समय दिल्ली में 393, गुजरात 397, कर्नाटक 311, केरल 1416, महाराष्ट्र 494, यूपी 138, तमिलनाडु 215 और वेस्ट बंगाल में 372 कोरोना के मामले सक्रिय है। वहीं, कोरोना से केरल में 80 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है, जो गंभीर निमोनिया और तीव्र श्वसन संकट सिंड्रोम के साथ-साथ मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कोरोनरी धमनी रोग से पीड़ित था।

तमिलनाडु में टाइप 2 मधुमेह और पार्किंसंस रोग से पीड़ित 69 वर्षीय महिला ने वायरस के कारण दम तोड़ दिया। पश्चिम बंगाल में एक 43 वर्षीय महिला की मौत की सूचना मिली, जो तीव्र कोरोनरी सिंड्रोम, सेप्टिक शॉक और एक्यूट किडनी इंजरी से पीड़ित थी।

Published: undefined

महाराष्ट्र की बात करें तो कोविड से और 2 मौतें हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ये मौतें कोल्हापुर और सातरा में हुई हैं। दोनों मरीज अन्य गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इसी के साथ इस वर्ष राज्य में कोविड से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। राज्य में सोमवार को 59 नए मरीज कोविड 19 के सामने आए, जिनमें मुंबई में 20 मामले पाए गए। इसी के साथ राज्य में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या 873 हो गई है, जिनमें अकेले 483 मरीज मुंबई के हैं। मुंबई में कोविड लगातार बढ़ रहा है। राज्य में अब तक कोविड संक्रमित 369 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

कोरोना वायरस के नए मामलों के बढ़ने की वजह NB.1.8.1 सब-वेरिएंट है, जोकि कोविड-19 का ओमिक्रॉन का वेरिएंट है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने पुष्टि की है कि नया स्ट्रेन तेजी से फैलता है और अत्यधिक परिवर्तनशील है, लेकिन यह हल्की बीमारी का कारण बनता है। सामान्य लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, थकान, सिरदर्द, शरीर में दर्द, नाक बहना और भूख न लगना शामिल हैं। ये वायरस मौसमी फ्लू के समान ही है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी लगातार सस्ते, जून में भारी गिरावट से रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंचे भाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में लगी आग, फीफा विश्वकप में उलटफेर, जर्मनी के बाद नीदरलैंड्स भी बाहर

  • ,
  • जयपुर पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का खुलासा, 45 छात्रों को पास कराने की डील, हंगामे के बाद सेंटर की परीक्षाएं रद्द

  • ,
  • 'इंडिया' गठबंधन ने चुनाव से जुड़े मुद्दों पर CJI को पत्र भेजा, जयराम बोले- विपक्षी दल एकजुटता, एकता और दृढ़ता के...

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: हल्दिया में नेफ्था पाइपलाइन में भीषण आग, 20 से अधिक लोग घायल, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर