हालात

पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर चिदंबरम का पलटवार, बोले- मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व

पी चिदंबरम ने पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें दिमागी नक्सल कहलाने पर गर्व है। जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेत ने भी निशाना साधा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सलवाद’ वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है। चिदंबरम ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बेहद संक्षिप्त पोस्ट करते हुए लिखा, “मुझे ‘दिमागी नक्सल’ होने पर गर्व है।” उनका यह बयान प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले से दिए भाषण के एक दिन बाद आया है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि हथियारबंद नक्सलवाद खत्म हो गया है, लेकिन ‘दिमागी नक्सल’ अब भी मौके की तलाश में हैं और उन्हें पहचानकर अलग-थलग करना होगा।

पीएम मोदी ने 'दिमागी नक्सल' पर क्या कहा?

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि हथियारी नक्सलवाद खत्म हो गया है, लेकिन ‘दिमागी नक्सल’ हिंसा और अराजकता के रास्ते तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पहचानने और उन्हें अलग-थलग करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि युवाओं को विकसित राष्ट्र बनाने की मुख्यधारा से जोड़ना होगा।

जयराम रमेश ने भी साधा निशाना

पी. चिदंबरम से पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी प्रधानमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि पहले विरोधियों को ‘अर्बन नक्सल’ कहा जाता था और अब ‘दिमागी नक्सल’ कहा जा रहा है। जयराम रमेश ने इसे प्रधानमंत्री की हताशा का संकेत बताया। उन्होंने यह भी दावा किया कि जिन मांगों की वकालत कथित ‘अर्बन नक्सल’ या अब ‘दिमागी नक्सल’ करते हैं, सरकार अंततः वही काम करती है।

सुप्रिया श्रीनेत ने भी पीएम मोदी पर किया हमला

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या देश के युवाओं को सिर्फ इसलिए ‘दिमागी नक्सल’ कहा जा रहा है क्योंकि वे प्रधानमंत्री से सवाल करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के करीब 75 मिनट के भाषण को उबाऊ बताते हुए कहा कि उसमें उन्हें एक हारा हुआ और थका हुआ व्यक्ति नजर आया, जिसे जमीनी हकीकत का कोई अंदाजा नहीं है। सुप्रिया श्रीनेत ने प्रधानमंत्री द्वारा पंडित नेहरू को ‘महापुरुष’ कहे जाने का भी जिक्र किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 10 करोड़ का पुल पहली बारिश में बहा, ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • ,
  • TMC नेता और बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी की मौत, पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव

  • ,
  • शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की बढ़ी मुश्किलें, 'विमल इलायची' एड पर FDA ने भेजा शो-कॉज नोटिस

  • ,
  • राष्ट्रगान विवाद पर संदीप दीक्षित का अमित मालवीय को कानूनी नोटिस, 48 घंटे में पोस्ट हटाने और माफी की मांग

  • ,
  • मौसम अपडेट: UP-बिहार, MP-राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, हिमाचल-उत्तराखंड समेत 15 राज्यों में अलर्ट