हालात

यूपीए दौर में बुलेट स्पीड से दौड़ रही थी अर्थव्यवस्था, अब तो आंकड़ों की बाजीगरी करती है सरकार: चिदंबरम

पी चिदंबरम ने कहा कि वाजपेयी की अगुवाई में एनडीए-1 की सरकार में बाजार मू्ल्य पर जीडीपी में औसत वृद्धि दर 5.68 फीसदी थी। उन्होंने ने कहा कि वहीं यूपीए-1 में मनमोहन सिंह की सरकार ने इन्हीं मूल्यों पर 8.36 फीसदी की वार्षिक वृद्धि दर हासिल की थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर आंकड़ों में हेरफेर कर मनमहोन सिंह की अगुवाई वाली यूपीए सरकार की उपलब्धियों को कमतर दिखाने का आरोप लगाया है। इस दौरान चिदंबरम ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर जोरदार हमला बोला।

पार्टी मुख्याल में प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व वित्तमंत्री ने कहा, “मोदी सरकार की इस सफलता के पीछे सच्चाई यह है कि सरकार ने आंकड़ों की गणन करते वक्त आधार वर्ष 2004-2005 की बजाय 2011-2012 कर दिया है। जबकि 2004 से 2009 तक मनमोहन सिंह की अगुवाई में यूपीए-1 सरकार का कार्यकाल था।”

Published: 19 Aug 2018, 6:17 PM IST

चिदंबरम ने मोदी सरकार द्वारा आंकड़ों में की गई हेराफेरी करने का राज खोलते हुए कुछ आंकड़े पेश किए। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई में एनडीए-1 की सरकार में बाजार मू्ल्य पर जीडीपी में औसत वृद्धि दर 5.68 फीसदी थी। चिदंबरम ने कहा कि वहीं यूपीए-1 में मनमोहन सिंह की सरकार ने इन्हीं मूल्यों पर 8.36 फीसदी की वार्षिक वृद्धि दर हासिल की थी।

Published: 19 Aug 2018, 6:17 PM IST

पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में जीडीपी में 7.68 फीसदी की वृद्धि दर हासिल की थी। उन्होंने कहा कि जिस वक्त मनमोहन सिंह की सरकार ने यह वृद्धि दर हासिल की थी उस वक्त पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में मंदी छाई हुई थी। चिदंबरम ने कहा तत्कालीन मनमोहन सिंह की सरकार में 2005 से 2008 के बीच सबसे अच्छी प्रगति दर्ज की गई थी।

Published: 19 Aug 2018, 6:17 PM IST

चिदंबरम ने कहा कि मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था और प्रबंधन सही हाथों में नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में अर्थव्यवस्था और प्रबंधन दोनों ही सही हाथों में था। उन्होंने कहा कि देश में प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों की कोई कमी नहीं है, लेकिन यह सरकार उन्हें ढूंढ नहीं पाई है।

Published: 19 Aug 2018, 6:17 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 19 Aug 2018, 6:17 PM IST