हालात

ऐसे दिखते हैं वो दहशतगर्द जिन्होंने पहलगाम में किया कत्लेआम! जारी किया गया तीन आतंकियों का स्कैच

पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में अब तक 26 पर्यटकों की मौत हो चुकी है, आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों का स्कैच भी सामने आया है। उनकी धर पकड़ की कोशिश जारी है। सोशल मीडया पर कुछ आतंकियों की तस्वीर भी सामने आई है जिनमें वो कुर्ता पजामा में दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार को हुए आतंकी हमले में अब तक 26 पर्यटकों की मौत हो चुकी है, आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है।

इस बीच तीन आतंकियों के स्कैच सामने आए हैं, उनके नामों का भी खुलासा हुआ है। आदिल, आसिफ, सुलेमान ने पहलगाम में पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। 2 स्थानीय आतंकियों के भी वारदात में शामिल होने की खबरें हैं। अभी के लिए बड़े स्तर पर सेना का ऑपरेशन जारी है, आतंकियों को पकड़ने की कोशिश हो रही है।

अब यह कोई पहली बार नहीं है जब आतंकियों ने इस तरह से जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों को निशाना बनाया हो। इससे पहले भी पर्यटक मारे गए हैं, उन पर कायराना हमले हुए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की