हालात

यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र के परिवार का दर्द, कहा- कोई नहीं कर रहा शव वापस लाने की पुष्टि

नवीन के पिता शेखरप्पा ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को खो दिया है और वह चाहते हैं कि सरकार अन्य लड़कों को जीवित भारत वापस लाए। उन्होंने कहा कि हजारों छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं, वे हमारे देश की संपत्ति हैं। उन्हें सुरक्षित वापस लाया जाना चाहिए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

युद्धग्रस्त यूक्रेन में गोलाबारी में मारे गए नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर के परिजन उम्मीद कर रहे हैं कि मृतक युवक का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाएगा। परिवार के सदस्यों को अब तक अधिकारियों से कोई विशेष जानकारी नहीं मिली है कि उनके बेटे का शव कब देश वापस लाया जाएगा।

मृतक नवीन के भाई हर्ष ने कहा कि कोई भी पुष्टि नहीं कर रहा है कि शव वापस लाया जाएगा या नहीं। उसका शव हमारे पास वापस लाया जाना चाहिए। उसके दोस्त जिंदा वापस आ रहे हैं और हमें मौत की खबर मिली है।

नवीन के पिता शेखरप्पा ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को खो दिया है और वह चाहते हैं कि सरकार अन्य लड़कों को जीवित भारत वापस लाए। उन्होंने कहा कि हजारों छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं, वे हमारे देश की संपत्ति हैं। उन्हें सुरक्षित वापस लाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि उन्होंने तत्काल संभव नहीं होने पर दो या तीन दिनों में शव की बरामदगी पर विदेश मंत्रालय से अपील की है। नवीन का शव युद्ध क्षेत्र में है, जिससे अधिकारियों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। इस खबर से नवीन के परिवार और रिश्तेदारों में शोक है।

उधर खबरों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने मृतक नवीन के परिवार से व्यक्तिगत रूप से बात की है और आश्वासन दिया है कि शव को भारत वापस लाने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम में दिखा हिंसा का ‘बंगाल मॉडल’, हमारे नेताओं पर हमले की स्वतंत्र जांच हो: कांग्रेस

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: आईटी शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट और जानें सोने-चांदी का ताजा भाव

  • ,
  • जमुई कांडः आरोपियों से ज्यादा उजागर करने वालों के पीछे पड़ी बिहार पुलिस! 120 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ केस दर्ज

  • ,
  • खेल: श्रेयस अय्यर ने की जापान की तारीफ और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

  • ,
  • बिहार: जमुई घटना को लेकर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, राज्य में बच्चियां सुरक्षित नहीं, घटना बेहद गंभीर और शर्मनाक