
पाकिस्तान सीमा पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अकारण गोलीबारी की। पाकिस्तानी रेंजरों ने जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ और अरनिया सेक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की। गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया।
बीएसएफ ने कहा कि 8 और 9 नवंबर 2023 की रात पाकिस्तान रेंजर्स ने रामगढ़ इलाके में अकारण गोलीबारी की, जिसका बीएसएफ जवानों ने माकूल जवाब दिया। पिछले 10 दिन में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा यह तीसरा संघर्ष विराम उल्लंघन है।
Published: undefined
जम्मू के अरनिया सेक्टर में 26 अक्टूबर को पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया था। इसके बाद 17 अक्टूबर को पाक रेंजर्स ने बीएसएफ जवानों पर अकारण गोलीबारी की, जिसमें बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए।
फरवरी 2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच नए सिरे से युद्धविराम समझौते के बाद, सीमाओं पर अपेक्षाकृत शांति रही है। लेकिन हाल के दिनों में पाकिस्तान की ओर से उल्लंघन की घटनाएं सामने आई हैं। घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम कर दिया गया है। ड्रोन का इस्तेमाल कर आतंकवादियों के लिए हथियार गिराने के भी कई मामले सामने आए हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined