हालात

लोकसभा चुनाव से पहले नक्सली खेमे में खलबली, 1 इनामी सहित 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर

प्रतिबंधित माओवादी संगठन ने सुरक्षाबलों की कार्रवाई के विरोध में 15 अप्रैल को बंद का आह्वान किया था। नक्सलियों के बंद का कोई खास असर नहीं दिखा।

फोटो: IANS
फोटो: IANS  

सुरक्षाबलों की प्रखर कार्रवाई से नक्सली खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। दंतेवाड़ा में एक या दो नहीं, बल्कि 26 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर किया, जिसे देखकर सुरक्षाबलों के भी होश फाख्ता हो गए। एक पल के लिए उन्हें लगा कि जैसे यह कोई चमत्कार हो रहा है, लेकिन यह कोई चमत्कार नहीं, बल्कि सच्चाई है।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में एक इनामी नक्सली भी शामिल था। उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

Published: undefined

प्रतिबंधित माओवादी संगठन ने सुरक्षाबलों की कार्रवाई के विरोध में 15 अप्रैल को बंद का आह्वान किया था। नक्सलियों के बंद का कोई खास असर नहीं दिखा।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों के बारे में एसपी गौरव राय ने बताया कि यह सभी शरारती गतिविधियों में संलिप्त थे, जिसमें पोस्टर लगाना, बैनर लगाना, रसद एकत्रित करना, आगजनी करना, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाना शामिल है।

छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में सुरक्षाबलों की प्रखर कार्रवाई का अंदाजा आप महज इसी से लगा सकते हैं कि अब तक इस अभियान के अंतर्गत 717 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं, जिसमें 176 इनामी हैं। ये लोग कई विध्वंसक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान के शांति प्रस्ताव को अमेरिका ने बताया कचरा, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- सीजफायर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: TMC नेता अभिषेक बनर्जी की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा वापस, पायलट कार की सुविधा भी बंद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • बिहारः पटना में सचिवालय परिसर में मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने शराबबंदी पर उठाए सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार्य बताकर खारिज किया और काठमांडू में विमान...