हालात

BPSC परीक्षा धांधली: 12 जनवरी को बिहार बंद का ऐलान, सांसद पप्पू यादव ने किया आह्वान

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा।

फोटो: @pappuyadavjapl
फोटो: @pappuyadavjapl 

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने को लेकर राजनीति चरम पर है। इस बीच, मंगलवार को पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा।

Published: undefined

इसके बाद उन्होंने 12 जनवरी को बिहार बंद की घोषणा कर दी। राज्यपाल से मिलने के बाद पप्पू यादव ने राजभवन से बाहर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में 12 जनवरी को बिहार बंद किया जाएगा।

उन्होंने बिहार बंद के अपने आह्वान में राज्य के सभी राजनीतिक दलों से समर्थन करने की अपील की। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से उन्होंने विशेष अपील की कि वे बीपीएससी मामले में सड़क पर उतरकर बिहार बंद का समर्थन करें और छात्रों को न्याय दिलाने की आवाज बनें।

Published: undefined

पप्पू यादव ने कहा कि राज्यपाल ने उन्हें भरोसा दिया है कि बीपीएससी के मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने आश्वस्त किया है कि किसी हाल में बच्चों के साथ अन्याय नहीं होगा। पप्पू यादव ने कहा कि यह चार लाख बच्चों का सवाल है।

इस दौरान उन्होंने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर जमकर निशाना साधा। यादव ने उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि बच्चों को लड़ने दीजिए। अपनी नेतागिरी बंद कर दीजिए और अपनी मार्केटिंग बंद कर दीजिए। बिहार के लोग संघर्ष करने वालों को मुख्यमंत्री के रूप में देखते हैं।

उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि 12 जनवरी को बिहार बंद में सभी विपक्षी दलों के लोग शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि इसी मुद्दे को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर दो जनवरी से आमरण अनशन पर हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • बिहारः पटना में सचिवालय परिसर में मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने शराबबंदी पर उठाए सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार्य बताकर खारिज किया और काठमांडू में विमान...

  • ,
  • बंगाल में SIR और चुनाव कराने वाले IAS मनोज अग्रवाल को मिला ईनाम! शुभेंदु ने बनाया राज्य का मुख्य सचिव

  • ,
  • परीक्षा में भ्रष्टाचार: प्रियंका गांधी का हमला, 'PM मोदी युवाओं के प्रति जवाबदेह, कब तक बर्बाद होता रहेगा भविष्य'