हालात

विपक्ष की अडानी मामले पर चर्चा की मांग, जयराम बोले- सरकार की अनिच्छा के कारण संसद की कार्यवाही स्थगित हुई

शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदनों में शून्यकाल एवं प्रश्नकाल की कार्यवाही अवरुद्ध रही। विपक्षी दल अडानी मामले की जेपीसी की गठन की मांग कर रहे हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि अडानी समूह से जुड़े नए खुलासों पर चर्चा कराने को लेकर सरकार की अनिच्छा के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

संसद में अडानी समूह के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग और संभल हिंसा सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को कार्यवाही बाधित रही तथा लोकसभा एवं राज्यसभा की बैठक एक-एक बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी।

Published: undefined

शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदनों में शून्यकाल एवं प्रश्नकाल की कार्यवाही अवरुद्ध रही।

Published: undefined

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अडानी समूह के संबंध में नवीनतम खुलासों पर तत्काल चर्चा के लिए सहमत होने को लेकर सरकार की अनिच्छा के कारण आज भी संसद के दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया। विपक्ष पूरे मोदानी घोटाले की जेपीसी जांच की मांग कर रहा है।’’

Published: undefined

उन्होंने दावा किया, ‘‘इस मामले का वैश्विक प्रभाव है और यह प्रधानमंत्री और गौतम अडानी के बीच मधुर संबंधों के चलते पैदा हुआ है।’’

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • दुनिया की खबरें: ईरान ने इजराइल के हमले के बाद खाड़ी में गैस फील्ड और रिफाइनरियों पर किए हमले और ट्रंप की धमकी

  • ,
  • युद्ध का 20वां दिन: ईरान की खुली धमकी, अगर तेल के बुनियादी ढांचे पर फिर हुआ हमला, तो वह रहम नहीं करेगा

  • ,
  • इंग्लिश क्रिकेट को करना पड़ सकता है 'ड्यूक' गेंदों की कमी का सामना, ईरान युद्ध के कारण शिपिंग में आई रुकावट

  • ,
  • असम विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने 88 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, CM हिमंत शर्मा जलुकबारी से चुनाव लड़ेंगे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अमेरिका-इजराइल युद्ध से ऊर्जा बाजारों में मची उथल-पुथल, अमेरिका ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है