हालात

मुंबई में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, 3 श्रमिकों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीर

निगम अधिकारी ने बताया कि हादसे की चपेट में आए श्रमिकों को कांदिवली में शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से तीन श्रमिकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे पीड़ित का इलाज शुरू कर दिया गया। हालांकि चौथे की हालत भी काफी गंभीर बताई जा रही है।

मुंबई में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, 3 श्रमिकों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीर
मुंबई में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, 3 श्रमिकों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीर फोटोः सोशल मीडिया

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बोरीवली इलाके में मंगलवार को एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिर जाने से बड़ा हादसा हुआ है। इमारत के मलबे में दबकर तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद घटनास्थल पर तलाशी अभियान जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब एक बजे सोनी वाडी इलाके में कल्पना चावला चौक पर हुई। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि निर्माणाधीन 24 मंजिला इमारत की 16वीं मंजिल पर स्थित मचान का कुछ हिस्सा गिर गया, जिससे चार श्रमिक घायल हो गए।

निगम अधिकारी ने बताया कि हादसे की चपेट में आए श्रमिकों को कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से तीन श्रमिकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे पीड़ित का इलाजा शुरू कर दिया गया। हालांकि चौथे की हालत भी काफी गंभीर बताई जा रही है।

अधिकारियों ने कहा कि हादसे की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मी तत्काल दो दमकल वाहनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही नगर निगम के कर्मी और पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। अग्निशमन कर्मियों ने पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव अभियान शुरू किया और श्रमिकों को मलबे से निकाला।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा