हालात

पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अधय्क्ष नितिन नवीन के राज्यसभा में जाने के बाद इस्तीफा देने के कारण खाली हुई थी। ऐसे में यह सीट बीजेपी के लिए नाक का सवाल बन गई है।

पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव
पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव फोटोः @jansuraajonline

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर कल 30 जुलाई को उपचुनाव है। इस बीच मतदान से महज कुछ घंटे पहले प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के 20 नेताओं को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जनसुराज ने पुलिस पर बीजेपी के दबाव में एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। जन सुराज की ओर से बुधवार की शाम को यह जानकारी दी गई कि पार्टी से जुड़े कई लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है।

पार्टी ने पुलिस पर्यवेक्षक को लिखा पत्र

पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के बाद जन सुराज की ओर से बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के पुलिस पर्यवेक्षक को पत्र लिखा गया है। इसमें लिखा गया है कि 182 बांकीपुर विधानसभा में जन सुराज के कार्यकर्ताओं को जो पटना में अपने परिजनों से मिलने या अन्य किसी कार्य से हैं उन्हें एकतरफा कार्रवाई करते हुए लगातार गिरफ्तार किया जा रहा है।

पार्टी ने कहा कि प्रत्यूष को जक्कनपुर थाना, वरुण कुमार खगड़िया को पीरबहोर थाना, मोतिहारी के रहने वाले अभय शर्मा को जक्कनपुर थाना, विकास सिंह, अमीर इम्तियाज, मनीष झा और सुदर्शन मिश्रा को भी एसटीएफ ने उठाया है। पार्टी ने पुलिस पर्यवेक्षक से उपरोक्त विषयों का त्वरित संज्ञान लेते हुए त्वरित और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की अपील की है।

इसे भी पढ़ेंः बांकीपुर उपचुनाव : BJP का गढ़ बचाने की चुनौती, विपक्ष की सेंध लगाने की कोशिश, शाम में थमेगा प्रचार

आज ही प्रशांत किशोर पर दर्ज हुआ केस

इससे पहले आज ही दिन में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वीडियो को फेक बताने के आरोप में प्रशांत किशोर के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। पटना के शास्त्री नगर थाने में जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने यह शिकायत दर्ज कराई है। प्रशांत ने नीतीश कुमार के मतदान की अपील वाले वीडियो को एआई वाला बताया था जिसके बाद जेडीयू की ओर से यह कदम उठाया गया है। अब शाम में उनकी पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी से किशोर को दूसरा झटका लगा है।

इसे भी पढ़ेंः बांकीपुर उपचुनावः नितिन नवीन के करीबी अभिषेक ने छोड़ा मैदान, नामांकन के बाद बीजेपी ने बदला उम्मीदवार

सीट बीजेपी के लिए नाक का सवाल बनी

बता दें कि गुरुवार 30 जुलाई को पटना की हाईप्रोफाइल सीट बांकीपुर पर उपचुनाव होना है। बीजेपी ने यहां से नीरज सिंहा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं आरजेडी ने रेखा गुप्ता पर फिर से भरोसा जताया है। जन सुराज से खुद प्रशांत किशोर प्रत्याशी हैं। यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अधय्क्ष नितिन नवीन के राज्यसभा में जाने के बाद इस्तीफा देने के कारण खाली हुई थी। ऐसे में यह सीट बीजेपी के लिए नाक का सवाल बन गई है। 3 अगस्त को मतों की गिनती होगी और उसी दिन नतीजे जारी हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ेंः छात्रों पर पैलेट गन चलवाने के लिए अमित शाह दोषी, पता नहीं था तो अयोग्य, पद से हटाएं पीएम मोदीः राहुल गांधी

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए