हालात

‘नौकरी के लिए सरकार की तरफ न देखें लोग, हम तो 400 विभाग बंद कर रहे हैं’

इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम में इमरान खान के मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि सरकार लोगों को रोजगार मुहैया नहीं करा सकती। इसके बजाए मैं तो आपको यह बता रहा हूं कि सरकार 400 विभागों को बंद करने जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी एक करोड़ नए रोजगार के सृजन के वादे के साथ सत्ता में आई थी लेकिन अब इसके विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने कहा है कि लोग नौकरियों के लिए सरकार की तरफ न देखें। जब फवाद के बयान पर हंगामा मचा तो उन्होंने सफाई दी कि मीडिया में उनके हर बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया जाता है। इस बयान के साथ भी ऐसा ही हुआ है।

Published: 16 Oct 2019, 7:59 PM IST

पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम में फवाद चौधरी ने कहा, “सरकार लोगों को रोजगार मुहैया नहीं करा सकती। इसके बजाए मैं तो आपको यह बता रहा हूं कि सरकार 400 विभागों को बंद करने जा रही है।”

Published: 16 Oct 2019, 7:59 PM IST

फवाद चौधरी ने कहा, “पाकिस्तान में और दुनिया में हर जगह, सरकार की भूमिका सिकुड़ रही है। लोगों के लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि सरकार नौकरियां नहीं दे सकती। अगर हम नौकरियों के लिए सरकार की तरफ देखने लगेंगे तो हमारी अर्थव्यवस्था का फ्रेमवर्क ढह जाएगा। यह 1970 के दशक की मानसिकता है कि सरकार रोजगार देगी, अब निजी क्षेत्र रोजगार देता है।”

इस बयान पर विवाद के बाद फवाद चौधरी ने ट्विटर पर मोर्चा संभाला और कहा कि उनकी बात को संदर्भ से तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैं हतप्रभ रह जाता हूं यह देखकर कि कैसे मेरे हर बयान को संदर्भ से काटकर सुर्खियां बना दिया जाता है।”

Published: 16 Oct 2019, 7:59 PM IST

उन्होंने कहा, “मैंने कहा था कि सरकार नहीं, निजी क्षेत्र रोजगार देते हैं। सरकार का काम ऐसा वातावरण बनाना है जिसमें रोजगार उपलब्ध हो सके। यह नहीं होना चाहिए कि हर व्यक्ति सरकारी नौकरी की ही तलाश में रहे।”

इसे भी पढ़ें: अयोध्या केस: सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने दावा वापस लेने के लिए कोर्ट में दी याचिका! जानें क्या है सच्चाई

इसे भी पढ़ें: अयोध्या-बाबरी विवाद: हिंदूओं की तरफ से एक दर्जन दावेदार, पक्ष में अगर आ भी गया फैसला, तो किसे मिलेगी जमीन?

अयोध्या केस: SC ने फैसला रखा सुरक्षित, सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के फैसले से सभी हैरान, अब नहीं उठा रहे फोन

Published: 16 Oct 2019, 7:59 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 16 Oct 2019, 7:59 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: बाल-बाल बचे केशव प्रसाद मौर्य, उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर में आई खराबी, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

  • ,
  • ममता ने नए राज्यपाल आर एन रवि को ‘बीजेपी कार्यकर्ता’ बताया, बोस पर दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया

  • ,
  • ईरानी राष्ट्रपति ने पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करने किया ऐलान, बोले- आत्मसमर्पण का सपना मरते दम तक नहीं होगा पूरा

  • ,
  • T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, पिछले मुकाबले में मिली थी बड़ी हार

  • ,
  • 'चीन की औद्योगिक ताकत बेजोड़, लेकिन लोकतांत्रिक नहीं', राहुल गांधी बोले- चीन ने औद्योगिक उत्पादन के क्षेत्र पर किया कब्जा