हालात

विज्ञान और तकनीक जगत के लोगों ने  स्टीफन हॉकिंग को दी श्रद्धांजलि

माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नाडेला ने कहा, “उन्हें अपने सामने आने वाली बाधाओं के बावजूद ब्रह्मांड की संपूर्ण समझ हासिल करने के उनके जुनून के लिए भी याद किया जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग

महान भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के बुधवार सुबह हुए निधन की खबर से विज्ञान और तकनीक जगत के दिग्गजों में दुख की लहर है। कई दिग्गजों ने ट्विटर पर हॉकिंग के निधन पर दुख जताया।

माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नाडेला ने ट्वीट कर कहा, "हमने आज एक महान शख्स खो दिया है। स्टीफन हॉकिंग को विज्ञान के क्षेत्र में उनके अविश्वसनीय योगदान और जटिल सिद्धांतों और अवधारणाओं को लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाने के लिए याद किया जाएगा।"

नाडेला ने कहा, "उन्हें अपने सामने आने वाली बाधाओं के बावजूद ब्रह्मांड की संपूर्ण समझ हासिल करने के उनके जुनून के लिए भी याद किया जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनकी विरासत और प्रतिभा अमर रहेगी।"

गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिच्चई ने ट्वीट किया, "विश्व ने एक सुंदर मस्तिष्क और एक प्रतिभाशाली वैज्ञानिक खो दिया है। स्टीफन हॉकिंग की आत्म को शांति मिले।"

हॉकिंग के परिवार में जेन वाइल्डे संग उनकी पहली शादी से उनके तीन बच्चे लूसी, रॉबर्ट और तिमोथी और तीन नाती-पोते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट न मिलने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!