हालात

देश में फिर आसमान छूने लगे हैं तेल के दाम, डीजल रिकॉर्ड स्तर पर, दिल्ली में पेट्रोल 78 के पार 

देश में पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 15 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल 78.05 रुपये और डीजल 69.61 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल अब तक के सबसे महंगे स्तर पर है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया देश में फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम के दाम फिर से आसमान छूने लगे हैं। आज यानी मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा हुआ है। पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 15 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल 78.05 रुपये और डीजल 69.61 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल अब तक के सबसे महंगे स्तर पर है। भारतीय तेल निगम की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में डीजल की कीमत 69.61 रुपये प्रति लीटर है, जबकि सोमवार को यह 69.46 रुपये प्रति लीटर था। वहीं रविवार को डीजल की कीमत 69.32 रुपये थी।

पेट्रोल के दाम दूसरे शहरों में:

  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 80.98 रुपये प्रति लीटर है
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 85.47 रुपये प्रति लीटर है
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 81.09 रुपये प्रति लीटर है

डीजल के दाम दूसरे शहरों में

  • कोलकाता में डीजल की कीमत 72.46 प्रति लीटर है
  • चेन्नई में डीजल की कीमत 73.54 रुपये प्रति लीटर है
  • मुंबई में डीजल की कीमत 73.90 रुपये प्रति लीटर है

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 28 Aug 2018, 10:42 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल