हालात

कर्नाटक चुनाव के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, राहुल ने कहा, लोगों को बेवकूफ बनाना मोदी सरकार का सिद्धांत

कर्नाटक चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद तेल की कीमतों ने आम आदमी की जेब पर एक बार फिर बोझ डाल दिया है। दिल्ली में पेट्रोल 17 पैसे तो वहीं डीजल 21 पैसे महंगा हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  कर्नाटक चुनाव के बाद फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर जैसी आशंका जताई जा रही थी आखिरकार वही हुआ। कर्नाटक में मतदान के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करना शुरू कर दिया है। पेट्रोल और डीजल के दामों में 19 दिनों के बाद बदलाव किया गया है। कीमतों की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 17 पैसे और वहीं डीजल 21 पैसे महंगा हो गया है।

पहले से ही ये आशंका बनी हुई थी कि कर्नाटक चुनाव खत्म होने के बाद तेल के दाम बढ़ेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनावों को देखते हुए सरकार ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को निर्देश दिया था कि वह मतदान होने तक दामों में बढ़ोतरी नहीं करेंगी। नवजीवन ने शुक्रवार यानी 11 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर आगाह कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में मतदान खत्म होते ही लगेगा जोर का झटका, शनिवार रात से ही बढ़ जाएंगे पेट्रोल-डीज़ल के दाम

तेल की कीमतों के बढ़ने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा हो गया है। 4 साल के दौरान तेलों की कीमत इस समय से सबसे ज्यादा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मोदीकोनॉमिक्स के मूल सिद्धांत है कि आप जितनी बार लोगों को बेवकूफ बना सकते है उतनी बार बनाते रहें।

Published: 14 May 2018, 10:45 AM IST

कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि कर्नाटक चुनाव खत्म होते ही तेलों के दाम को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तेल की कीमतों में हस्तक्षेप नहीं करने का ढोंग करती है।

Published: 14 May 2018, 10:45 AM IST

पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल के भाव में लगातार तेजी आ रही थी। दूसरी तरफ रुपया भी कमजोर हो रहा था। इसका असर तेल कंपनियों पर बढ़ रहा था। हालांकि कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव नहीं बढ़ा रही थी।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 17 पैसे तथा कोलकाता और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 74.80 रुपए, कोलकाता में 77.50 रुपए, मुंबई में 82.65 रुपए और चेन्नई में 77.61 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

दिल्ली में डीजल की कीमत में 21 पैसे, कोलकाता में 5 पैसे तथा मुंबई और चेन्नई में 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में डीजल का दाम 66.14 रुपए हो गया है। कोलकाता में डीजल का भाव 68.68 रुपए, मुंबई में 70.43 रुपए और चेन्नई में 69.79 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

Published: 14 May 2018, 10:45 AM IST

फोटो: नवजीवन ग्राफिक्स 
फोटो: नवजीवन ग्राफिक्स 

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 14 May 2018, 10:45 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में सुबह से धुंध की चादर, अक्षरधाम इलाके में 422 पहुंचा AQI, सांस लेना मुश्किल

  • ,
  • तनातनी-खींचतान के बाद मिले ट्रंप-ममदानी, व्हाइट हाउस में मुलाकात, 'अच्छे काम' के लिए न्यूयॉर्क के मेयर पर जताया पूरा भरोसा

  • ,
  • दूसरा टेस्ट: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, पंत की कप्तानी में दो बदलावों के साथ उतरा भारत

  • ,
  • दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी, सांस लेना मुश्किल, ‘बेहद खराब’ श्रेणी में हवा, कई इलाकों में AQI 400 पार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मणिपुर में संगाई महोत्सव को लेकर विरोध प्रदर्शन हिंसक हुआ, सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों में झड़प