हालात

देश भर में मनाया जा रहा विजयादशमी का पर्व, पीएम, राष्ट्रपति और राहुल गांधी ने दीं देश वासियों को शुभकामनाएं

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश वासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि विजय अंततः सत्य की ही होती है। आप सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी देश भर में आज मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो।”

Published: undefined

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नें ट्वीट कहा, “सभी देशवासियों को दशहरा की बधाई और शुभकामनाएं। यह पर्व अधर्म पर धर्म और असत्‍य पर सत्‍य की विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि हर्ष और उल्‍लास का यह त्यौहार, महामारी के प्रभाव से सबकी रक्षा कर देशवासियों में समृद्धि और खुशहाली का संचार करे।”

Published: undefined

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश वासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “विजय अंततः सत्य की ही होती है। आप सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं।”

Published: undefined

आज देवी दुर्गा के नौवें और अंतिम रूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-आराधना की जाती है। माता सिद्धिदात्री के भक्त मानते हैं कि उनकी विधिवत पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और लोगों को यश, बल और धन की सिद्धि होती है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...