हालात

पीएम मोदी की मां हीरा बा का 100 साल की उम्र में निधन, अहमदाबाद के अस्पताल में ली आखिरी सांस

प्रधानमंत्री की मां को मंगलवार को अचानक से सांस लेने में परेशानी होने लगी थी। साथ ही उन्हें कफ की शिकायत भी थी। उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का 100 साल की उम्र में निधन हो गाय है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में सुबह 3.30 बजे आखिरी सांस ली। पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपनी मां श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने लिखा, मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि કામ કરો બુદ્ધિથી, જીવન જીવો શુદ્ધિથી यानि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।

पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। हीरा बा का पार्थिव शरीर उनके छोटे भाई पंकज मोदी के घर लाया गया है। यहीं पर हीरा बा रहती थीं।

प्रधानमंत्री की मां को मंगलवार को अचानक से सांस लेने में परेशानी होने लगी थी। साथ ही उन्हें कफ की शिकायत भी थी। उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी मां का एमआरआई और सीटी स्कैन किया। गुरुवार को अस्पताल ने बयान जारी किया था। बयान में अस्पताल ने कहा था कि  उनकी तबीयत में सुधार है। लेकिन शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • हाईकोर्ट ने सहारनपुर में मस्जिद हटाए जाने खिलाफ दाखिल याचिका पर यूपी सरकार से मांगा जवाब, जुर्माना वसूली के आदेश पर भी रोक

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थन में निकाय चुनाव के दौरान EVM खराब, जयपुर, झुंझुनू, कोटा, पुष्कर में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

  • ,
  • बिहार: भागलपुर में BJP नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, सिर में लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

  • ,
  • राजस्थान: निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, कई जगह EVM में खराबी के आरोप, झुंझुनूं में निर्दलीय उम्मीदवार पर हमला

  • ,
  • बिहार के भागलपुर में दो जगह टूटे तटबंध, कोसी के बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता, 27,954 लोग राहत शिविरों में