हालात

मेहुल चोकसी ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट रद्द करने की लगाई गुहार, कहा, नहीं आ सकता भारत, मॉब लिंचिंग का है डर

मेहुल चोकसी ने गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद कोर्ट में पेश नहीं होने के पीछे कई कारण गिनाए हैं। चोकसी का कहना है कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। साथ ही उसका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया है, ऐसे में वह कोर्ट में पेश नहीं हो सकता है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया मेहलु चोकसी

पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के मामा मेहुल चोकसी ने मुंबई की विशेष सीबीआई कोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट को रद्द किए जाने की गुहार लगाई है। याचिका में उसने कहा है कि वह भारत नहीं आ सकता, क्योंकि देश में मॉब लिंचिंग का माहौल है, ऐसे में उसे अपनी जान को खतरा है।

याचिका में मेहुल चोकसी ने कोर्ट में नहीं पेश होने के पीछे 10 कारण गिनाए हैं। चोकसी ने कहा है कि उसे भारत में कई समूहों से अपनी जान को खतरा है। याचिका में कहा गया है कि 5 समूह उससे बेहद नाराज हैं, जिसमें उसकी कंपनी के कर्मचारी, गिरफ्तार कर्मचारियों के परिजन, कई मकान मालिक, बकाएदार और गहनों के ग्राहक शामिल हैं। उसने अपने वकीलों के जरिए कोर्ट को बताया कि खाता सीज होने की वजह से वह अपनी कंपनी के कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पाया है। यही वजह है कि उसके कंपनी के कर्मचारी बेहद गुस्से में हैं और भारत पहुंचने पर उसे नहीं छोड़ेंगे।

Published: 28 Jun 2018, 12:31 PM IST

मेहुल चोकसी ने गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद कोर्ट में नहीं पेश होने के पीछे कई और कारण गिनाए हैं। चोकसी का कहना है कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। साथ ही उसका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया है, ऐसे में वह कोर्ट में पेश नहीं हो सकता है।

Published: 28 Jun 2018, 12:31 PM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 28 Jun 2018, 12:31 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी ने पहले हरियाणा में चुनाव की चोरी की, अब उसने असम और बंगाल में भी यही किया- राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: प्रिंस यादव को रायुडू ने बताया हर फॉर्मेट के गेंदबाज और अश्विन ने सुनाया एमएस धोनी से जुड़ा तनाव वाला किस्सा

  • ,
  • एनसीआरबी के आंकड़ों ने कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सरकार के खोखले दावों को उजागर किया: खड़गे

  • ,
  • तमिलनाडु में विजय को मिला CPI और CPM का समर्थन, फिर राज्यपाल से मिलकर पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

  • ,
  • सिनेजीवन: 'लॉर्ड बॉबी' पर गर्व करते दिखे सनी देओल और लंबे शूटिंग शेड्यूल के बीच संगीत में सुकून ढूंढ रहे बाबिल खान