हालात

सुशासन बाबू के राज में जहरीली शराब का कहर जारी, बिहार के सारण में 6 लोगों की मौत, परिजनों का दावा

ग्रामीणों ने दावा किया कि शराब माफिया उन पर इस मुद्दे को लेकर चुप रहने का दबाव भी बना रहे हैं। परिजनों ने दावा किया कि जिन लोगों की मौत हुई, उन्होंने बुधवार की शाम और गुरुवार की सुबह शराब पी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के छह लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई, उनके परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को यह दावा किया। पुलिस को अभी जवाब देना बाकी है।

मौतें गुरुवार शाम को हुई थीं और मृतकों के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी शुक्रवार की सुबह आए और उन्हें अपने बयान बदलकर यह कहने के लिए मजबूर किया कि उनकी मौत 'कटहल की सब्जी' और चावल खाने के कारण हुई।

ग्रामीणों ने दावा किया कि शराब माफिया उन पर इस मुद्दे को लेकर चुप रहने का दबाव भी बना रहे हैं। परिजनों ने दावा किया कि जिन लोगों की मौत हुई, उन्होंने बुधवार की शाम और गुरुवार की सुबह शराब पी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

मृतकों की पहचान नवरतनपुर के दारसी साव और अखिलेश ठाकुर, तरैया के विक्की कुमार सिंह, पोखरेड़ा के संजय पासवान, चैनपुर गांव के नगीना सिंह और मदन मोहन के रूप में हुई है।

आईएएनएस ने जिलाधिकारी राजेश मीणा और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वे अपना फोन नहीं उठा रहे थे।

तरैया थाने के एसएचओ राजेश कुमार ने भी इस घटना पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट, 7 लोगों की मौत, महाराष्ट्र-दिल्ली में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी

  • ,
  • BJP के गढ़ में कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, भवानीमंडी में पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर ने परिवार संग थामा हाथ

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट ने 'मोहम्मद दीपक' के खिलाफ दर्ज मामले में आगे की कार्रवाई पर लगाई रोक, उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

  • ,
  • 'शुद्धीकरण' करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने में इतना डर क्यों? पवन खेड़ा का BJP और उत्तराखंड सरकार से सवाल

  • ,
  • नेपाल में विनाशकारी जलप्रलय की वजह क्या, भूकंप, हिमस्खलन या टूटा ग्लेशियर? रिपोर्ट में नया खुलासा