हालात

'ड्राई स्टेट' गुजरात में जहरीली शराब कांड: अब तक 12 लोगों की हुई मौत, कई लोगों की हालात गंभीर

1960 में जब बॉम्बे से अलग होकर गुजरात अलग राज्य बना था, तभी यहां शराबबंदी लागू कर दी गई थी। 2017 में गुजरात सरकार ने शराबबंदी से जुड़े कानून में संशोधन कर सख्त सजा का प्रावधान किया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

गुजरात के अहमदाबाद ग्रामीण और बोटाद जिलों में अवैध शराब के सेवन से कई लोगों की मौत के बाद अहमदाबाद जिले के धंधुका से कांग्रेस विधायक राजेश गोहिल ने दावा किया कि गुजरात में 12 लोगों की मौत हो गई है।

बोटाद जिले के पुलिस अधीक्षक, करनमराजसिंह वाघेला ने, हालांकि, बोटाद और अहमदाबाद जिलों में मरने वालों की संख्या 10 बताई, हालांकि आधिकारिक सूत्रों ने इसे अधिक होने का दावा किया।

भावनगर रेंज के महानिरीक्षक अशोक कुमार यादव ने त्रासदी की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। गुजरात एक सूखा राज्य है जहां शराब की बिक्री प्रतिबंधित है।

कांग्रेस विधायक राजेश गोहिल ने बताया कि गांव के सरपंचों की ब्रीफिंग के अनुसार रोजीद में चार, आकरू में तीन, ऊंचाडी और चंदरवा में दो-दो जबकि अनियारी गांव में एक व्यक्ति की मौत हुई है। बोटाद जिले के नौ लोगों को भावनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

शराबबंदी के बावजूद बिक रही शराब

1960 में जब बॉम्बे से अलग होकर गुजरात अलग राज्य बना था, तभी यहां शराबबंदी लागू कर दी गई थी। 2017 में गुजरात सरकार ने शराबबंदी से जुड़े कानून में संशोधन कर सख्त सजा का प्रावधान किया है। इसके तहत अगर कोई गैरकानूनी तरीके से शराब की बिक्री करता है, तो उसे 10 साल कैद और 5 लाख रुपए जुर्माने की सजा हो सकती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरे: अमेरिका की नई मिसाइल ने टारगेट से दूर मौजूद ईरानियों को बनाया निशाना और नेपाल में अब तक 939 मौतें

  • ,
  • नेपाल त्रासदी: 900 बच्चों के लिए देवदूत बने प्रधानाचार्य, समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर बचाई सबकी जान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल बाढ़ का दर्द, जिंदगी बचाने की जंग के बीच, शवों को एयरलिफ्ट करने की दर्दनाक कवायद

  • ,
  • नेपाल त्रासदी: क्या '26 तारीख' कोई मनहूस संयोग है? नेपाल की बाढ़ ने फिर ताजा किया त्रासदियों का काला इतिहास

  • ,
  • चुनाव आयोग देश की आबादी कम करके 50 करोड़ कर देगा, केजरीवाल ने दिल्ली में 47 लाख वोटर के नाम कटने पर बोला हमला