हालात

बारामूला में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर-ए-तैयबा के 2 सहयोगी गिरफ्तार, मौके से हथियार बरामद

बारामुला पुलिस और सेना की 8 आरआर के संयुक्त बलों ने उड़ी में परनपीलन ब्रिज पर नाका चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा, जो दाची से परनपीलन ब्रिज की ओर आ रहे थे। दोनों ने नाका पार्टी को देखते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में तीन दिन से जारी ऑपरेशन के बीच उत्तरी कश्मीर के बारामुला में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस और और सेना की संयुक्त टीम ने यहां दो आतंकवादी मददगारों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उड़ी इलाके से सुरक्षा बलों ने लश्कर आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। चिनार कॉर्प्स के प्रवक्ता ने कहा कि दोनों को ऑपरेशन ईगल के तहत पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि बारामुला पुलिस और सेना की 8 आरआर के संयुक्त बलों ने उड़ी में परनपीलन ब्रिज पर नाका चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा, जो दाची से परनपीलन ब्रिज की ओर आ रहे थे। दोनों ने नाका पार्टी को देखते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

दोनों की व्यक्तिगत तलाशी के दौरान उनके पास से 2 ग्लॉक पिस्तौल, 2 पिस्तौल मैगजीन, 2 पिस्तौल साइलेंसर, 5 चीनी ग्रेनेड और 28 पिस्तौल राउंड मिले हैं। उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया। इनमें से एक की पहचान जैद हसन मल्ला पुत्र गुलाम हसन मल्ला निवासी मीर साहब, बारामुला के रूप में की गई। वहीं, दूसरे की पहचान मोहम्मद आरिफ चन्ना पुत्र नजीर अहमद चन्ना निवासी स्टेडियम कॉलोनी बारामुला के तौर पर हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • आरजी कर रेप-मर्डर केस: CBI ने महिला कर्मचारी का मोबाइल किया जब्त, पीड़िता के परिवार को दी थी घटना की जानकारी

  • ,
  • वेणुगोपाल ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर अमित शाह से सदन में जवाब देने की मांग