हालात

गाजीपुर बॉर्डर से बैरिकेडिंग हटते ही राकेश टिकैत ने किया बड़ा ऐलान, बताया- रास्ते खुलने के बाद क्या करेंगे किसान

बैरिकेडिंग हटाने पर गाजीपुर बॉर्डर से बीकेयू के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसान अपनी फसल कहीं पर भी बेच सकता है। रास्ते खुलेंगे तो हम भी अपनी फसल बेचने पार्लियामेंट में जाएंगे। पहले हमारे ट्रैक्टर दिल्ली जाएंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच दिल्ली की सीमा के नजदीक गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के धरना स्थल पर लगे बैरिकेडिंग को पुलिस ने हटाया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "सरकार की तरफ से आदेश है इसलिए हम बैरिकेडिंग हटाकर रास्ता खोल रहे हैं।"

दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर डीसीपी ईस्ट प्रियंका कश्यप ने कहा, “बैरिकेडिंग को हटा रहे हैं। एक घंटे के अंदर हम इसे हटा देंगे। हमें आदेश आए हैं इसलिए हम बैरिकेडिंग को हटा रहे हैं। अभी हम हाईवे पर लगे बैरिकेडिंग को हटा रहे हैं।”

Published: 29 Oct 2021, 10:51 AM IST

देर रात टीकरी बॉर्डर पर बैरिकेड हटाने के बाद शुक्रवार की सुबह दिल्ली पुलिस गाजीपुर बॉर्डर पहुंची और जेसीबी की मदद से लगाई गई बैरिकेडिंग को हटाना शुरू कर दिया। इसके अलावा पुलिस सड़कों पर लगाई नुकीली कीलों को भी हटा रही है। साथ ही, कंक्रीट की दीवारों को भी तोड़ने का काम चल रहा है ताकि सड़कों पर एक बार फिर वाहनों का आवागमन हो सके।

Published: 29 Oct 2021, 10:51 AM IST

बैरिकेडिंग हटाने पर गाजीपुर बॉर्डर से बीकेयू के नेता राकेश टिकैत ने कहा, “प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसान अपनी फसल कहीं पर भी बेच सकता है। रास्ते खुलेंगे तो हम भी अपनी फसल बेचने पार्लियामेंट में जाएंगे। पहले हमारे ट्रैक्टर दिल्ली जाएंगे। हमने रास्ते नहीं रोक रखे हैं। हम आगे की योजना बनाकर बताएंगे।”

Published: 29 Oct 2021, 10:51 AM IST

फिलहाल दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन पिछले 11 महीनों से जारी है, हालांकि इन सड़कों के खुलने के बाद भी किसानों का प्रदर्शन जारी रहेगा। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की सीमाओं प्रदर्शन के चलते किसानों पर टिप्पणी कर कहा था कि, केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध करने का अधिकार है, लेकिन वे अनिश्चितकाल के लिए सड़कों को अवरुद्ध नहीं कर सकते। सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद किसानों ने खुद ही गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की एक लेन खोलने की कवायद शुरू की थी।

Published: 29 Oct 2021, 10:51 AM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 29 Oct 2021, 10:51 AM IST

  • मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी, आंधी-तूफान को लेकर रहें बेहद सतर्क लोग

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सोना हुआ सस्ता, चांदी महंगी और रुपया में गिरावट जारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दरभंगा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटा, सुरक्षित बचे 148 यात्री

  • ,
  • दोहा में अमेरिकी अधिकारियों के साथ बैठक की योजना नहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

  • ,
  • खेल: 'अय्यर की बतौर बल्लेबाज इंग्लैंड T20 सीरीज में कड़ी परीक्षा होगी' और मुंबई छोड़ बेंगलुरु शिफ्ट हुए पंड्या