
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर जारी है। बीते कई दिनों से वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गई है। दिल्ली, गाजियाबाद समते कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 500 के पार पहुंच गया है। दिल्ली के मॉडल टाउन, रोहिणी, सोनिया विहार, आनंद पर्वत और आनंद विहार जैसे इलाकों मं एक्यूआई 500 के ऊपर बना हुआ है। हलांकि, धौला कुआं के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स 128 दर्ज किया। जिसे 'मध्यम' श्रेणी में रखा गया है।
दिवाली से पहले के सप्ताह में दिल्ली का औसत पीएम2.5 स्तर 236 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में भी यही हाल है। गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद के कई इलाकों में भी एक्यूआई 500 के पार दर्ज किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई
मॉडल टाउन (दिल्ली) - 559
रोहिणी (दिल्ली) - 487
सोनिया विहार (दिल्ली) - 525
आनंद पर्वत (दिल्ली)- 510
आनंद विहार (दिल्ली)- 521
इंदिरापुरम (गाजियाबाद) - 536
आईपी एक्सटेंशन (फरीदाबाद) - 519
नोएडा - 508
ग्रेटर नोएडा - 564
(नोट- यह आंकड़े सुबह 9:30 बजे के आसपास के हैं, जो एक्यआई डॉट इन से लिए गए हैं)
दिल्ली-एनसीआर में इस प्रदूषण का नया रिकॉर्ड बन रहा है। इस बार सर्दियों की शुरुआत ही पिछले तीन वर्षों के मुकाबले अधिक प्रदूषित रही।
प्रदूषण का यह स्तर 2025 के मुकाबले करीब दोगुना है, जबकि 2024 की तुलना में लगभग एक तिहाई अधिक है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) की ताजा रिपोर्ट ने प्रदूषण नियंत्रण के मौजूदा तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पराली और पटाखे प्रदूषण बढ़ाने वाले कारक जरूर हैं, लेकिन दिल्ली की बिगड़ती हवा के पीछे सालभर जारी रहने वाला उत्सर्जन और पड़ोसी जिलों से आने वाला प्रदूषण भी बड़ी वजह है।
प्रदूषण का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप)-3 लागू कर दिया गया है। साथ ही स्कूलों के लिए बी निर्देश जारी किए गए हैं। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में कक्षा पांच तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड मोड में पढ़ाई का प्रावधान किया है। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कक्षाएं संचालित होंगी।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए