हालात

पॉप स्टार रिहाना ने किसान आंदोलन पर किया ट्वीट, पूछा - हम इस बारे में क्यों नहीं बात कर रहे?

जानी मानी पॉप सिंगर रिहाना ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर ट्वीट किया है। उन्होंने सीएनएन द्वारा लिखी गई खबर को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है, "आखिर हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे?"

फोटो : Getty Images
फोटो : Getty Images 

मशहूर पॉप स्टार रिहाना ने किसान आंदोलन पर चिंता जताई है। उन्होंने सीएनएन की एक खबर को अपनी ट्विटर टाइमलाइन पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि "आखिर हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?" ध्यान रहे कि ट्विटर पर रिहाना के 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हैं। रिहाना ने अपने ट्वीट में हैशटैग फार्मर्स प्रोटेस्ट भी इस्तेमाल किया है।

रिहाना ने सीएनएन की जिस खबर को ट्वीट किया है उसकी हेडलाइन में लिखा है, "भारत में प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस के बीच झड़प के बाद दिल्ली के आसपास के इलाकों में इंटरनेट पर रोक।"

रिहाना के इस ट्वीट को करीब 40 हजार लोग री-ट्वीट कर चुके हैं करीब एक लाख लोगों ने लाइक किया है। वहीं देश के कुछ बुद्धिजीवियों ने इस ट्वीट के जवाब में लिखा है कि आखिर हमारे देश के सेलिब्रिटीज़ इस मामले पर क्यों खामोश हैं। जाने माने इतिहासकार इरफान हबीब ने लिखा है कि उम्मीद है कि हमारे यहां के सेलिब्रिटीज भी कुछ सोचेंगे

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • हरियाणाः हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर विनोद पन्नू की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया इलाका

  • ,
  • छात्रों पर हो रहे हमलों के लिए BJP-RSS की मानसिकता जिम्मेदार, लेकिन युवाओं को अब रोका नहीं जा सकताः राहुल गांधी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • बाढ़ से बेहाल असम: टूटी सड़कें, बहे स्कूल, कांग्रेस ने मांगा ₹10,000 करोड़ का पैकेज, गौरव गोगोई की PM मोदी से अपील

  • ,
  • दुनिया की खबरें: रूस की ड्रोन कार्रवाई पर भड़के रोमानिया के राष्ट्रपति और ईरान पर ट्रंप की आर्थिक नीति से चीन नाराज