
बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी के चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब चुनाव संभालने का काम नहीं करेंगे, यानी वे चुनाव रणनीतिकार के तौर पर संन्यास ले रहे हैं। हालांकि उनका दावा और चुनौती सही साबित हुए हैं और बंगाल में ममता की सरकार बन रही है और बीजेपी 100 का आंकड़ा नहीं छू पा रही है।
प्रशांत किशोर ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में कहा कि वे अब चुनाव रणनीतिकार के तौर पर काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वे कभी भी चुनाव रणनीतिकार के तौर पर काम नहीं करना चाहते थे। लेकिन फिर भी किया और वे इससे अलग हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी आईपैक में उससे ज्यादा काबिल लोग हैं जो अच्छा काम करते रहेंगे और वे ब्रेक लेंगे। पीके के नाम से मशहूर प्रशांत किशोर ने कहा कि आगे वे क्या करेंगे अभी इस बारे में कुछ तय नहीं किया है और कुछ सोच कर ही फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि वे काफी लंबे समय से इस काम से अलग होने के बारे में सोच रहे थे लेकिन बंगाल चुनाव के कारण उन्होंने यह फैसला पहले नहीं लिया।
Published: undefined
गौरतलब है कि बंगाल चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि अगर बीजेपी दो अंको का आंकड़ा पार कर ले तो वे संन्यास ले लेंगे। ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी बंगाल में 80 सीटों के आसपास ही बढ़त पर है जबकि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस 210 सीटों पर आगे चल रही है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि वे फिलहाल राजनीति में जाने के बारे में नहीं सोच रहे क्योंकि वे इसमें क बार फेल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्या कमी रह गई इस बारे में सोचकर ही कोई फैसला लूंगा।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined