हालात

दानिश-बिधूड़ी विवाद पर विशेषाधिकार समिति ने 10 अक्टूबर को बुलाई पहली बैठक, BJP सांसद पेश होकर दे सकते हैं सफाई

माना जा रहा है कि विशेषाधिकार समिति ने मामले पर पहली बैठक में अपनी सफाई देने के लिए बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी को बुलाया है। 10 अक्टूबर की बैठक में बिधूड़ी अपने ऊपर लगे आरोपों की सफाई देंगे और दानिश अली के कथित व्यवहार को लेकर मौखिक साक्ष्य भी दे सकते हैं।

दानिश-बिधूड़ी विवाद पर विशेषाधिकार समिति ने 10 अक्टूबर को बुलाई पहली बैठक
दानिश-बिधूड़ी विवाद पर विशेषाधिकार समिति ने 10 अक्टूबर को बुलाई पहली बैठक फोटोः सोशल मीडिया

पिछले महीने संसद के विशेष सत्र के दौरान बीएसपी सांसद दानिश अली पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा की गई अपमानजनक और धर्मसूचक टिप्पणी से उभरे विवाद और आरोपों-प्रत्यारोपों पर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने 10 अक्टूबर को अपनी पहली बैठक बुलाई है।

बताया जा रहा है कि विशेषाधिकार समिति ने इस विवाद पर पहली बैठक में अपनी सफाई देने के लिए बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी को बुलाया है। 10 अक्टूबर की बैठक में बिधूड़ी अपने ऊपर लगे आरोपों की सफाई देंगे और दानिश अली के कथित व्यवहार को लेकर मौखिक साक्ष्य भी दे सकते हैं।

यहां बता दें कि कई विपक्षी सांसदों द्वारा लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग के जवाब में बीजेपी के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे और रवि किशन और बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर दानिश अली के व्यवहार की जांच करवा कर कार्रवाई करने की मांग की थी।

नई संसद में हुए विवाद में दोनों पक्षों की तरफ से कई सांसदों की शिकायत मिलने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी शिकायतों को सदन की विशेषाधिकार समिति को भेजते हुए पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में समिति ने पहली बैठक बुलाई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: ईरान ने साफ किया रुख, अमेरिकी नौसेना की घेराबंदी जारी रही तो होर्मुज फिर से नहीं खुलेगा

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा की, कहा- राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'