हालात

प्रियंका का योगी सरकार पर हमला, कहा- यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं, बलात्कारियों के साथ खड़ी है बीजेपी सरकार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक दिन भी ऐसा नहीं बीतता जिस दिन बीजेपी सरकार महिलाओं को ये भरोसा दिलाने में कामयाब हो कि आप सुरक्षित हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर उनके ही कॉलेज में एलएलएम की एक छात्रा को अगवा करने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया। इसको लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक दिन भी ऐसा नहीं बीतता जिस दिन बीजेपी सरकार महिलाओं को ये भरोसा दिलाने में कामयाब हो कि आप सुरक्षित हैं और अगर आपके साथ कोई घटना घटती है तो आपको न्याय मिलेगा। प्रियंका ने कहा कि आवाज उठाने वाली लड़की लापता है या कर दी गयी है। उसके साथ क्या हो रहा है कोई नहीं जानता। आखिर ये कब तक चलेगा?

कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश में ये उन्नाव मामले जैसा ही दुहराव लग रहा है। अगर कोई महिला बीजेपी नेता के खिलाफ शिकायत करती है, तो उसको न्याय मिलना तो दूर की बात, उसकी खुद की सुरक्षा की भी गारंटी नहीं रहती।”

प्रियंका ने योगी सरकार पर ब्लात्कार के आरोपियों को बचाने के भी आरोप लगाए हैं। इसके अलावा दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, “पिछले ही साल आरोपी पर से बलात्कार का मुकदमा बीजेपी सरकार ने वापस लिया था। बहुत साफ है सरकार किसके साथ खड़ी है। यूपी की लड़कियां सब देख रही हैं।”

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर उनके ही कॉलेज में एलएलएम की एक छात्रा को अगवा करने और धमकी देने का मुकदमा डीजीपी के निर्देश पर दर्ज किया गया है।

यह मुकदमा छात्रा के पिता की ओर से शाहजहांपुर की चौक कोतवाली में दर्ज कराया गया है। पुलिस की कई टीमें छात्रा की तलाश में लगी हैं। पुलिस अधीक्षक एस़ चनप्पा ने बताया कि छात्रा के परिवार को सरकारी सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा लापता

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को गिराने पर लगी अंतरिम रोक 10 अगस्त तक बढ़ाई गई

  • ,
  • बिहार उपचुनाव: बांकीपुर में ‘नीतीश कुमार’ को 149 और ‘लालू प्रसाद यादव’ को मिले 81 वोट, जानें क्या है पूरा माजरा

  • ,
  • छात्र-युवा आक्रोश और चंदा चोरी कांड ने डुबाई बांकीपुर में बीजेपी की नैया, नितिन नबीन के नेतृत्व पर भी सवाल

  • ,
  • बांकीपुर उपचुनावः बीजेपी के 'गढ़' से उभरे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के करीबी नीरज कुमार को भारी मतों से हराया

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: निफ्टी के स्पॉट और फ्यूचर्स क्लोजिंग में दिखा बड़ा अंतर, ट्रेडर्स ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल