हालात

प्रियंका गांधी की पीएम मोदी से अपील- 'आयुष्मान भारत' के तहत कवर हो ब्लैक फंगस, मुफ्त में मिले इंजेक्शन, दवाइयों की कमी पर सवाल

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से अपील की है कि ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) के उपचार को ‘आयुष्मान भारत’ स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कवर किया जाए। उन्होंने साथ ही प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि इस जानलेवा बीमारी के मरीजों के लिए जरूरी इंजेक्शन मुफ्त उपलब्ध कराया जाए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

ब्लैक फंगस बीमारी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निशाना साधते हुए सवाल पूछा है कि अब ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या आधिकारिक रूप से क्यों नहीं बताई जा रही है? प्रियंका ने कहा कि इस आपदा में बार-बार दवाइयों की कमी हुई है। ज़िम्मेदार कौन है? साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से अपील की है कि ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) के उपचार को ‘आयुष्मान भारत’ स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कवर किया जाए। उन्होंने साथ ही प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि इस जानलेवा बीमारी के मरीजों के लिए जरूरी इंजेक्शन मुफ्त उपलब्ध कराया जाए।

प्रियंका ने कहा, ‘ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़े हैं। इस गम्भीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाला लाइपोसोमाल एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन नहीं मिल रहा है। अभी दिल्ली में सेना के दो अस्पतालों में भर्ती सैनिकों को ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इस इंजेक्शन की कमी की खबर आई थी। समय की मांग है कि इस संबंध में आप त्वरित निर्णय लें जिससे लोगों की जान बचाई जा सके।’

प्रियंका ने दावा किया, ‘इस बीमारी को लेकर केंद्र सरकार का रवैया इसकी गम्भीरता के अनुरूप नहीं रहा है। मरीजों की संख्या के हिसाब से राज्यों को उपलब्ध कराए गए इंजेक्शन की संख्या बेहद कम है। देश भर में 22 मई तक इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या 8,848 बताई गई थी। इसके बाद 25 मई को मरीजों की संख्या बढ़कर 11,717 हो गई। सिर्फ तीन दिन में ही 2,869 मरीज बढ़ गए। ब्लैक फंगस जैसी बीमारी को लेकर लापरवाही नहीं की जा सकती।’

प्रियंका ने कहा, ‘ब्लैक फंगस के इलाज में इंजेक्शन पर ही लाखों रुपयों का खर्च आ रहा है। यह इंजेक्शन अभी आयुष्मान योजना के तहत भी कवर नहीं हो रहा है। मेरा आपसे आग्रह है कि इस बीमारी के इलाज को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाए या इसके इंजेक्शन की आपूर्ति मरीजों को नि:शुल्क कराई जाए। क्या कारण है कि 25 मई के बाद से केंद्र सरकार ने ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या नहीं बताई है? जब कोरोना मरीजों की संख्या बताई जा रही है तो ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या क्यों नहीं बताई जा रही है?’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैंप में घुसा विस्फोटकों से भरा ट्रक, जोरदार धमाका, दर्जनों जवानों की मौत

  • ,
  • नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द होने पर कांग्रेस, TMC, एडिटर्स गिल्ड ने सरकार को घेरा, पूछा- सवालों से डर क्यों?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महंगाई को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 'जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल में पहाड़ी से एक बस के गहरी खाई में गिरी,14 लोगों की मौत, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वॉशिंगटन

  • ,
  • पंजाब चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले- काम करने वालों को मिला टिकट