हालात

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- हम डरने वाले नहीं, जितना प्रताड़ित करेंगे उतना लड़ेंगे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा का आज आखिरी दिन है। मिर्जापुर के चुनार से काशी के लिए निकलते समय उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जितना प्रताड़ित किया जाएगा, हम उतनी मजबूती चुनाव लड़ेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अपनी तीन दिवसीय चुनावी यात्रा का समापन करेंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी ‘सांची बात, प्रियंका के साथ’ कार्यक्रम के जरिए जनता से सीधा संवाद करेंगी। लेकिन इस पहले यात्रा के दौरान मिर्जापुर पहुंची प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत हुआ।

Published: 20 Mar 2019, 11:27 AM IST

इस यात्रा के दौरान उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी के ब्लॉग पर पलटवार करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, “बीजेपी ने योजनाबद्ध तरीके से पिछले पांच साल में मीडिया समेत सभी संस्थानों पर हमला किया। प्रधानमंत्री को यह सोचना बंद कर देना चाहिए कि लोग बेवकूफ हैं, उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि लोग इसके पीछे की सच्चाई देख सकते हैं।”

Published: 20 Mar 2019, 11:27 AM IST

उन्होंने आगे कहा, “हमें जितना प्रताड़ित किया जाएगा, हम उतनी ही मजबूती से लड़ेंगे। प्रियंका बोलीं कि हम डरने वाले नहीं हैं।”

इससे पहले भी मंगवार को उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा था, “आप कहते हैं कि आप शक्तिमान हैं, आप बड़े नेता हैं, आपका 56 इंच का सीना है, तो आपने रोजगार क्यों नहीं दिया, क्योंकि ये इनकी दुर्बलता है।”

उन्होंने आगे कहा था कि पांच साल में केंद्र सरकार ने क्या किया, कुछ भी नहीं किया। 70 साल के मुद्दे पर भी मोदी सरकार को घेरते हुए कहा था कि “70 साल में क्या किया? यह कब तक चलेगा? यह कहने की कोई एक्सपायरी है? अब यह बंद होना चाहिए। अब तो इस सरकार की एक्सपायरी डेट पूरी हो चुकी है।”

दूसरी ओर प्रियंका गांधी ने बुधवार को होने वाले होली मिलन समारोह को रद्द कर दिया है। आज साढ़े तीन बजे ये कार्यक्रम वाराणसी के कांग्रेस मुख्यालय में होना था। खबरों के मुताबिक पुलवामा में शहीद हुए जवानों के शोक में प्रियंका गांधी ने इस कार्यक्रम को रद्द किया है।

Published: 20 Mar 2019, 11:27 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 20 Mar 2019, 11:27 AM IST