हालात

प्रियंका गांधी बोलीं- मुकदमे वापस लेने का नाटक कर रही योगी सरकार, पूछा- क्यों किया था किसानों का अपमान?

योगी सरकार द्वारा किसानों पर पराली जलाने को लेकर दर्ज केस को वापस लेने के फैसले को लेकर प्रियंका गांधी ने हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसे सरकार का नाटक करार दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

योगी सरकार द्वारा किसानों पर पराली जलाने को लेकर दर्ज केस को वापस लेने के फैसले को लेकर अब प्रियंका गांधी ने हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसे सरकार का नाटक करार दिया है।

बता दें, प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट कर सरकार पर कटाक्ष किया है। प्रियंका ने कहा, "जब यूपी सरकार पराली जलाने के लिए किसानों के साथ अपराधियों की तरह व्यवहार कर रही थी, उस वक्त कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि किसान का धान- कानूनी व पराली-गैरकानूनी कैसे?"

इसके अलावा प्रियंका ने आगे कहा कि चुनाव आते मुकदमे वापस लेने का नाटक करने वाली सरकार को बताना चाहिए कि किसानों का अपमान किसके आदेश पर किया गया था? गौरतलब है कि बीते महीने योगी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों से संवाद के दौरान केस वापस लिए जाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि मुकदमे वापस लेने के साथ ही किसानों पर लगाया गया जुर्माना भी माफ किया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा