
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने 2024 में हुए भूस्खलन के पीड़ितों के लिए पार्टी की आवास परियोजना शुरू करने में कथित देरी के लिए बृहस्पतिवार को केरल सरकार को जिम्मेदार ठहराया। प्रियंका गांधी ने एक सभा में भाग लेने के बाद वायनाड में संवाददाताओं से कहा कि केरल में लोग सरकार में बदलाव चाहते हैं और उम्मीद है कि ऐसा बदलाव होगा।
Published: undefined
कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने 2024 चूरलमाला भूस्खलन के पीड़ितों के पुनर्वास के लिए व्यक्तिगत रूप से और पार्टी के माध्यम से बहुत कुछ किया है तथा पार्टी प्रभावित परिवारों के लिए एक आवास परियोजना की आधारशिला रखने वाली है।
यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस पार्टी की आवास परियोजना को समय पर पूरा कर पाएगी, उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘कागजी कार्रवाई और भूमि मुद्दों के कारण बहुत देरी हुई। सौभाग्य से, हम उन्हें हल करने में सक्षम हैं। इसलिए उम्मीद है, हम इसे जल्द ही पूरा करने में सक्षम होंगे।’’
Published: undefined
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने भूमि आवंटन में अपने पैर खींच लिए हैं, जिससे परियोजना शुरू करने में देरी हुई। प्रियंका गांधी का कहना था, ‘‘अगर सरकार सहयोग करती तो हम इसे पहले ही कर चुके होते।’’
परियोजना को पूरा करने की समय सीमा के बारे में एक सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार ने आवश्यक मंजूरी देने में काफी समय लिया है। अपने निर्वाचन क्षेत्र में कल्याणकारी गतिविधियों पर उन्होंने कहा कि वह प्रयासों से संतुष्ट हैं, लेकिन उन्होंने धन आवंटन में देरी की ओर इशारा किया।
Published: undefined
उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार का फंड बहुत धीमा है। कुछ मामलों में, यहां तक कि राज्य सरकार भी धीमी है। लेकिन उससे भी अधिक, केंद्र सरकार कई योजनाओं के लिए धन आवंटन धीमी गति से कर रही है, जिससे देरी हो रही है।’’
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined