हालात

प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड में आग की घटनाओं पर जताई चिंता, सरकार से रोकने के उपाय करने की मांंग की

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सिविल सोयम वन प्रभाग के तहत बिनसर वन्यजीव विहार में गुरुवार को आग की चपेट में आने से चार वनकर्मियों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड में आग की घटनाओं पर जताई चिंता, सरकार से रोकने के उपाय करने की मांंग की
प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड में आग की घटनाओं पर जताई चिंता, सरकार से रोकने के उपाय करने की मांंग की फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के वनक्षेत्र में लगी आग की चपेट में आने से चार वनकर्मियों की मौत पर दुख जताते हुए शुक्रवार को कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को आग लगने की घटनाओं को रोकने के उपाय करने चाहिए और जल्द से जल्द कदम उठाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हिमालय को बचाने के लिए सबके सहयोग से व्यापक स्तर पर कारगर प्रयास किए जाने की भी जरूरत है।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सिविल सोयम वन प्रभाग के तहत बिनसर वन्यजीव विहार में आग की चपेट में आने से चार वनकर्मियों की मृत्यु हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘अल्मोड़ा, उत्तराखंड में जंगल की आग बुझाने गए 4 कर्मचारियों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं। पीड़ित परिवारों को मुआवजा और हर संभव स्तर पर सहायता का आग्रह मैं राज्य सरकार से करती हूँ।
’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘पिछले कई महीने से उत्तराखंड के जंगल लगातार जल रहे हैं। सैकड़ों हेक्टेयर जंगल तबाह हो चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में भी जंगलों में जगह-जगह आग लगने की सूचनाएं हैं। एक अध्ययन के मुताबिक, हिमालय क्षेत्र के जंगलों में आग लगने की घटनाओं में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक असर हमारे हिमालय और पर्वतीय पर्यावरण पर हुआ है।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आगे कहा, ‘‘मेरी केंद्र और राज्य सरकारों से अपील है कि आग लगने की घटनाओं के रोकने के उपाय करें। हिमालय को बचाने के लिए सबके सहयोग से व्यापक स्तर पर कारगर प्रयास किए जाने की भी जरूरत है।’’ बता दें कि राज्य सरकार ने बिनसर वन्यजीव विहार में आग की चपेट में आने से चार वन्यकर्मियों की मौत के मामले में लापरवाही के लिए तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान तय, 6 अक्टूबर को EC तक मार्च, 5 बड़ी रैलियों का भी ऐलान

  • ,
  • एशियन गेम्स: महिला हॉकी टीम ने मेडल किया पक्का, साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची, चीन से होगा सामना

  • ,
  • खेल: कोहली को लेकर संजू के बयान की हरतरफ हो रही चर्चा और भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल से पहले मौसम पर नजर