हालात

जब प्रियंका गांधी ने बच्ची को गोद में उठा लिया और चॉकलेट देकर कहा - खुश रहो

कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव कार्यभार संभालने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर लखनऊ पहुंची, जहां एक विशाल रोड शो में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने रोड शो में आई एक बच्ची को गोद में उठा लिया और उसे चॉकलेट दी।

फोटो : INCIndia
फोटो : INCIndia 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के करीब 6 घंटे चले रोडशो में कई ऐसे मौके भी आए जब प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं और रोड शो में हिस्सा लेने आए कार्यकर्ताओं और आम लोगों से सीधे संवाद किया। ऐसा ही एक मौका आया जब एक छोटी बच्ची ने उन्हें फूल माला पहनाने की कोशिश की। इस पर प्रियंका गांधी ने बच्ची को उस ट्रक पर बुला लिया जिस पर सवार होकर वह रोड शो में कार्यकर्ताओं का अभिवादन कर रही थीं। ऊपर पहुंचने पर जब इस बच्ची ने प्रियंका गांधी को माला पहनाई तो उन्होंने उसे चॉकलेट दी और माला वापस उसे पहना दी। प्रियंका गांधी ने बच्ची से कहा, खुश रहो

Published: 11 Feb 2019, 6:46 PM IST

उत्तर प्रदेश के हिंदी अखबार अमर उजाला ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कहा गया है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का काफिला जब हजरतगंज पहुंचा तो प्रियंका ने एक बच्ची को गोद में उठाया और उसे चॉकलेट दी।

Published: 11 Feb 2019, 6:46 PM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 11 Feb 2019, 6:46 PM IST