
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ पहुंचेंगी। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रैली में पुलिस द्वारा की गई पिटाई में घायल प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करेंगी। इससे पहले प्रियंका गांधी वाराणसी पहुंचीं। वाराणसी पहुंचने पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से प्रियंका गाधी आजमगढ़ पहुंचेंगी।
Published: 12 Feb 2020, 11:54 AM IST
देश भर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर कांग्रेस महासचि प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “लोकतंत्र में आवाज उठाना जुल्म नहीं है और मेरा कर्तव्य है कि जिनके साथ जुल्म हो रहा है मैं उनके साथ खड़ी हूं।”
Published: 12 Feb 2020, 11:54 AM IST
गौरतलब है कि सीएए के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग केंद्र की मोदी सरकार से सीएए वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। कई जगहों पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ बर्बरता की है। पुलिस द्वार लाठीचाज में कई लोग घायल भी हुए हैं। आजमगढ़ में भी सीएए का जोरदार विरोध हो रहा है। सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की पिटाई की थी, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। प्रियंका गांधी उन्हीं घयालों से मिलने के लिए जा रही हैं।
Published: 12 Feb 2020, 11:54 AM IST
सीएए के खिलाफ सबसे ज्यादा प्रदर्शन उत्तर प्रदेश में हुए हैं। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया और उन्हें जेल में बंद कर दिया। कांग्रेस पार्टी ने सीएए का विरोध किया है। प्रदर्शनकारियों पर हुई बर्बरता के खिलाफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार आवाज उठा रही हैं। साथ ही वह खुद घायल प्रदर्शनकारियों से उनके घर मिलने भी जा रही हैं और उन्हें इस बात का अहसास दिला रही हैं कि वह अकेले नहीं हैं, कांग्रेस पार्टी उनके साथ है।
Published: 12 Feb 2020, 11:54 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 12 Feb 2020, 11:54 AM IST