लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया हुआ है। प्रियंका गांधी किसानों की मौत को लेकर लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं। इस बीच प्रियंका गांधी 10 अक्टूबर को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में 'किसान न्याय रैली' करने जा रही हैं। यह रैली 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में होगी।
Published: 09 Oct 2021, 12:07 AM IST
यह रैली विशुद्ध रूप से किसानों पर केंद्रित होगी। कांग्रेस ने रैली के पोस्टर जारी कर दिए हैं। इस पोस्टर में सारा ध्यान किसानों से जुड़े मुद्दों पर दिया गया है। इसमें लखीमपुर हिंसा मामले में आरोपी आशीष मिश्रा के पिता और केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने, लखीमपुर नरसंहार के हत्यारों को गिरफ्तार करने और विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई है।
Published: 09 Oct 2021, 12:07 AM IST
बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी चुनाव को लेकर काफी सक्रिय हो गई है और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश में एक्टिव हैं। जगतपुर इंटर कालेज मैदान पर आयोजित होने वाली प्रियंका गांधी की किसान न्याय रैली में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।
Published: 09 Oct 2021, 12:07 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 09 Oct 2021, 12:07 AM IST