किसानों के मुद्दे पर प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, कहा- बीजेपी सरकार में खाद न मिलने से किसान त्रस्त
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, बीजेपी सरकार में खाद न मिलने से किसान त्रस्त हैं। कांग्रेस की प्रतिज्ञा है कि बुवाई सीजन के 30 दिन पहले खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराकर समय पर सहकारी समितियों और पीसीएफ केंद्रों में भेजेंगे। हमारी प्राथमिकता किसान को समय पर खाद देना है।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: Getty Images
किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में खाद न मिलने से किसान त्रस्त हैं। कांग्रेस की प्रतिज्ञा है कि बुवाई सीजन के 30 दिन पहले खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराकर समय पर सहकारी समितियों और पीसीएफ केंद्रों में भेजेंगे। हमारी प्राथमिकता किसान को समय पर खाद देना है।
इस ट्वीट के साथ प्रियंका गांधी ने जो खबर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की उसमें लिखा है कि खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। वहीं खाद न मिलने के कारण किसान दर दर भटक रहे हैं।
इससे पहले 24 नवंबर को प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा था कि जेवर के किसानों को मुआवजा क्यों नहीं दिया गया है? क्यों किसान परिवार इस कड़कड़ाती ठंड में तम्बू में रहने को मजबूर हैं? मुआवजा किसानों का हक है। मोदी जी, किसानों के प्रति यदि आपकी नीयत सच-मुच साफ है तो अपने चुनावी अरमानों को पूरा करने के लिए उन्हें बेघर मत छोड़िए।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए