हालात

पंजाब: विवादों में फंसी फिल्म 'जाट', सनी देओल, रणदीप हुड्डा के खिलाफ जालंधर में FIR दर्ज

पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि फिल्म ‘जाट’ में ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने जैसा दृश्य दिखाए जाने से ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पंजाब के जालंधर के सदर थाने में बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और रणदीप हुड्डा, निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी और फिल्म जाट के निर्माता नवीन यरनेनी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में धारा 299 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि फिल्म ‘जाट’ में ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने जैसा दृश्य दिखाए जाने से ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

एफआईआर में ये आरोप लगाया गया है कि रणदीप हुड्डा ने ईसा मसीह और ईसाई धर्म में इस्तेमाल की जाने वाली पवित्र चीजों का अनादर किया है।पिछले कुछ दिनों से ईसाई समाज इसे लेकर रोष व्यक्त कर रहा है।फिल्म के निर्माता और निर्देशक पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपनी फिल्म में ऐसे दृश्य डाले, जिनसे एक धार्मिक प्रतीक का अपमान किया गया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित अधिकारियों ने यह आश्वासन दिया है कि आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

जाट बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। ये फिल्म अब तक करीब 62 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। अब ये कमाई कम होने वाली है क्योंकि अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है जिसकी वजह से जाट के कलेक्शन में अच्छी खासी गिरावट आने वाली है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा