हालात

रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने आत्महत्या की, फ्लैट पर मिला शव

पुलिस ने बताया कि सिमरन (जिन्हें उनके प्रशंसक "जम्मू की धड़कन" के नाम से जानते हैं) के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से पता चलता है कि उन्होंने आखिरी बार 13 दिसंबर को रील पोस्ट की थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू कश्मीर की लोकप्रिय फ्रीलांस रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने गुरुग्राम के सेक्टर 47 में अपने किराए के घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सिमरन के इंस्टाग्राम पर करीब सात लाख फॉलोअर्स थे।

उन्होंने बताया कि बुधवार रात उनका शव उसके कमरे में लटका मिला और मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस ने बताया कि सिमरन (जिन्हें उनके प्रशंसक "जम्मू की धड़कन" के नाम से जानते हैं) के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से पता चलता है कि उन्होंने आखिरी बार 13 दिसंबर को रील पोस्ट की थी।

पुलिस के अनुसार सिमरन के इंस्टाग्राम पर 6,82,000 फॉलोअर्स थे और वह पिछले कई महीनों से सेक्टर 47 के मकान नंबर 58 में अन्य दोस्तों के साथ किराए पर रहती थीं।

सदर थाने के थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे उसी घर में रहने वाली सिमरन की एक दोस्त से इसकी सूचना मिली।

कुमार ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि सिमरन का कमरा अंदर से बंद था। टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पाया कि वह फंदे से लटकी हुई थी।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद यहां पहुंचे उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह कुछ समय से परेशान थीं।

थाना प्रभारी ने कहा, "हमने आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CM विजय ने रद्द किया एयरपोर्ट प्रोजेक्ट, सावन के आखिरी सोमवार पर सिंहेश्वर धाम में भगदड़

  • ,
  • सावन के अंतिम सोमवार पर बड़ा हादसा, मधेपुरा के स‍िंहेश्‍वर मंद‍िर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान-MP समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा

  • ,
  • मझगांव में गणेश प्रतिमा लाने के जुलूस के दौरान अंडे फेंकने का आरोप, दो गुट आपस में भिड़े, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा