हालात

राहुल गांधी ने स्वीकारी सत्यपाल मलिक की चुनौती, कहा- हम करेंगे दौरा लेकिन लोगों-नेताओं से मिलने की आजादी मिले

राज्यपाल सत्यपाल मलिक के प्लेन भेजे जाने के ऑफर पर राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि वो पेशकश को स्वीकार करते हैं। विपक्षी दलों को एक प्रतिनिधिमंडल और वो खुद कश्मीर और लद्दाख का दौरा करेंगे। आप सिर्फ यह सुनिश्चित करें कि जब वो लोग घाटी आएं तो सबसे मिलने का मौका दिया जाए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल की चुनौती को स्वीकार कर लिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि विपक्ष के नेताओं का एक समूह और मैं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख आने के आपके निमंत्रण को स्वीकार करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इस दौरे के लिए हमें किसी विशेष विमान की जरूरत नहीं है, बस आप घाटी में हमारे घूमने और आम लोगों से मिलने की आजादी सुनिश्चित कर दें। उन्होंने आगे कहा कि राज्यपाल मुख्यधारा के नेताओं और वहां तैनात जवानों से हमारी मुलाकात सुनिश्चि करें।

इससे पहले राहुल गांधी ने घाटी से हिंसा की खबरें आने की बात कही थी। उन्होंने मीडिया के हवाले से खबरों को जिक्र करते हुए कहा था कि कुछ जगहों पर हिंसा की खबरें है। उन्होंने कहा था कि इस पर पीएम मोदी को पारदर्शी तरीके से इस मामले पर चिंता व्यक्त करनी चाहिए।

राहुल गांधी के इस बयान पर वहां के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने कहा था कि वे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को घाटी का दौरा कराने और जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए विमान भेजेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा